विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों सुर्खियों में है। साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और इस फिल्म में उनके विपरीत अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है। हाल ही में फिल्म लाइगर का हैदराबाद और मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया गया है।
विजय देवरकोंडा के बॉलीवुड फैंस उन्हें लाइगर फिल्म में देखने के लिए काफी बेताब है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शक विजय देवरकोंडा के प्रदर्शन की काफी तारीफ कर रहे हैं और यह फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। सबसे पहले फिल्म लाइगर का ट्रेलर हैदराबाद में लांच किया गया जिसके लिए अनन्य पांडे और विजय देवरकोंडा को एक साथ देखा गया। इसके बाद हाल ही में मुंबई में लाइगर का ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसके दौरान करण जौहर, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, विजय देवराकोंडा ट्रेलर लॉन्च पर नजर आए।
मुंबई ट्रेलर लॉन्च की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है क्योंकि यह वीडियो काफी मजेदार है और इस वीडियो में विजय देवरकोंडा अनन्या पांडे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं और इसे देखकर रणवीर सिंह काफी नाराज हो गए हैं। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म लाइगर के गाने पर विजय देवरकोंडा और रणवीर सिंह डांस करते हुए नजर आते हैं और उनको ज्वाइन करते हुए अनन्या पांडे स्टेज पर आ जाती है। Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय देवरकोंडा
View this post on Instagram
विजय देवरकोंडा अनन्या पांडे के साथ डांस करते हुए उन्हें किस करते हैं जिसके बाद रणवीर यह देखकर गुस्सा हो जाते हैं और स्टेज छोड़कर भाग जाते हैं उनके पीछे जाती है और उन्हें दूसरे गाल पर किस करने के लिए कहती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अनन्या और विजय देवरकोंडा के फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। Also Read :ट्विटर फैन्स को नहीं पसंद आया विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर ट्रेलर, यहाँ हुई बड़ी चूक