दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी एम एस धोनी फिल्म काफी प्रचलित रही जिसमें धोनी का किरदार दिवंगत कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी थी। इस फिल्म में धोनी के बचपन में बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री स्विनी खरा थी। यह फिल्म साल 2016 में आई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बहुत प्यार मिला था।
Also Read : इन 3 कारणों से एमएस धोनी ने सौंप दी रवीन्द्र जडेजा को CSK की कप्तानी
इस फिल्म की सफलता को मिलने का एकमात्र कारण धोनी की फैन फॉलोइंग और सुशांत सिंह राजपूत की जबरदस्त एक्टिंग थी। इस फिल्म में धोनी की निजी जिंदगी की पूरी कहानी दिखाई गई है कि कैसे वह एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन उन्होंने बचपन में फुटबॉल खेला और उसके बाद क्रिकेट के लिए उन्हें उनके कोच द्वारा प्रेरित किया गया।
फिल्म में धोनी के रेलवे नौकरी को छोड़कर क्रिकेट करियर चुनने और क्रिकेट में अपना करियर बनाने के संघर्ष की पूरी कहानी दिखाई गई है।
धोनी की वाइफ का किरदार निभाने वाली स्विनी खरा अब बेहद खूबसूरत हो गई है और वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। स्विनी खरा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी निजी जिंदगी की अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती है।
स्विनी खरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर किया जिसने वह बहुत क्यूट लग रही है और उनकी इस पोस्ट को काफी कमेंट भी मिल रहे हैं। फिल्म धोनी में नजर आने से पहले स्विनी खरा नहीं और भी कई फिल्में और सीरियल किए हैं जिसमें दिल मिल गए, ज़िंदगी खट्टी मीठी, चीनी कम, चिंगारी, परिणीता जैसी बड़ी फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकी है।
Also Read : जानिए क्यों IPL 2022 में ‘ऑरेंज कीपिंग ग्लव्स’ पहन रहे हैं एमएस धोनी