आज बॉलिवुड सिनेमा हमारे जीवन का एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। थिएटर हो या ओटीटी, दर्शक हर हफ्ते एक ऐसी फिल्म का इंतजार करता जो उसका पूर्ण मनोरंजन करे। कुछ फिल्में हमारा बहुत ही ज्यादा मनोरंजन करती हैं, जबकि कुछ हमें बहुत ही ज्यादा शिक्षित करती हैं, जबकि कुछ लोगों को पसंद भी आ जाती हैं, जबकि कुछ लोगों को कोई बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं।
पिछले एक दशक में भारतीय सिनेमा काफी ज्यादा हद तक बदल गया है। डायरेक्टर द्वारा अधिक पैसा लगाया जाता है और अधिक उन्नत तकनीकभी उपयोग की जाती है। जिससे फिल्मों की कमाई में अब काफी ज्यादा वृद्धि हो गई है। अब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। यहां कुछ फिल्में हैं जिन्होंने पिछले दशक में भारी मात्रा में कैश एकत्र किया है।
दंगल
“दंगल” फिल्म 23 दिसंबर 2016 को रिलीज़ की गई थी, जिसमे आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम को मुख्य भूमिका में देखे गए थे। नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म “दंगल” आमिर खान की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है। यह भारत में बनी सर्वश्रेष्ठ खेल फिल्म मानी जाती है। कहानी महावीर सिंह और उनकी दो बेटियों की है जो कुश्ती के क्षेत्र में अपना नाम कमाने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष कर रही थीं। लेकिन समाज उनकी बेटी का बहुत ज्यादा विरोध करता है लेकिन उनके पिता हमेशा उनका समर्थन करते हैं। कहानी को बहुत ही खूबसूरती से चित्रित किया गया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 387 करोड़ रुपये, 2024 करोड़ रुपये (दुनिया भर में)
क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा शेख से शादी? इंटरनेट वायरल हो रही हैं शादी की फोटो
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
“बाहुबली 2: द कन्क्लूजन” फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली द्वारा किया गया था। फिल्म “बाहुबली” की बड़ी सफलता के बाद जनता अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। बाहुबली के बारे में सब कुछ अद्भुत कहा जाता है। लोकेशन से लेकर सेट तक, किरदार से लेकर हथियार तक, हर छोटी-बड़ी चीज बेहद ही अच्छी तरीके से दिखाई गई थी। फिल्म द्वारा 2500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की गई थी। इसमें साउथ के कई बड़े कलाकार जैसे सुपरस्टार प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना साथ में नजर आए थे।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 511 करोड़ रुपये, 1810 करोड़ रुपये (दुनिया भर में)
बजरंगी भाईजान
“बजरंगी भाईजान” फिल्म 17 जुलाई 2015 को रिलीज़ की गई थी। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को साथ ही में कास्ट किया गया था। यह कबीर खान द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म बताई जाती है। इस फिल्म में हमने पवन कुमार नाम के एक व्यक्ति को देखा था जो एक बहुत ही बड़ा भगवान हनुमान जी का भक्त है। पवन कुमार को पाकिस्तान की एक 11 साल की लड़की मिलती है जो बिल्कुल भी बोल भी नहीं सकती। पवन कुमार ने उसे वापस पाकिस्तान भेजने का फैसला कर लेता है। यह फिल्म उस इंसान की चुनौतियों और मानवता को दिखाती है। इस फिल्म को जनता द्वारा बहुत सराहा गया था।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 320 करोड़ रुपये, 967 करोड़ रुपये (दुनिया भर में)
दो बच्चों की माँ करीना कपूर का छलका दर्द, बोली तैमूर के जन्म के बाद हो गई ऐसी हालत
पीके
“पीके” फिल्म 19 दिसंबर 2014 को रिलीज़ की गई थी। इसमें आमिर खान, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, संजय दत्त को साथ ही में कास्ट किया गया था। साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म “पीके” का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया था, जो पहले ही ” मुन्ना भाई एमबीबीएस”, “लगे रहो मुन्ना भाई”, “3 इडियट्स” और “संजू” जैसी कई सारी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म इस बारे में है कि कैसे लोग पैसे कमाने के लिए भगवान के नाम का बहुत ही ज्यादा दुरुपयोग कर रहे हैं और कैसे अपना अंधविश्वास फैला रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान सभी अंधविश्वासों को तोड़ते हुए सबको नजर आए थे।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 340 करोड़ रुपये, 832 करोड़ रुपये (दुनिया भर में)
वॉर
“वॉर” फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ की गई थी। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर को एक कास्ट किया गया था, यह फिल्म ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्में मानी जाती थी। क्योंकि जनता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को एक फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हुआ करती थी। इसमें फिल्म में ऋतिक और टाइगर दोनों को बहुत सारे एक्शन करते हुए देखा गया था। “वॉर” फिल्म में कहानी एक छात्र और उसके गुरु के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देती है। यह फिल्म यश राज के बैनर द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 51.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके पूरी तरह सबको चौका दिया था।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – 318 करोड़ रुपये, 480 करोड़ रुपये (दुनिया भर में)