मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के डांस किंग कहे जाते हैं। 80 के दशक के बड़े अभिनेताओं में से एक मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी डांस स्कील और अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था और आज वह करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। मिथुन चक्रवर्ती यंग डांसर के लिए एक प्रेरणा है और हर किसी डांसर की इच्छा मिथुन चक्रवर्ती से एक बार मिलने की जरूर है।
हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में आंख बंद करके लेटे हुए हैं। इस तस्वीर को देखते ही मिथुन चक्रवर्ती के सभी फैंस बेहद दुखी और परेशान हो गए। बेटे से बातचीत के दौरान यह पता चला कि मिथुन चक्रवर्ती को स्टोन की बीमारी की आशंका थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन वह अब बिल्कुल ठीक और फिट है और उन्हे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।
Also Read :कचरे के ढेर में मिली मिथुन चक्रवर्ती की बेटी अब दिखती बेहद खूबसूरत, देखे तस्वीरें
Get well soon Mithun Da ❤️
তোমার দ্রুত আরোগ্য কামনা করি মিঠুন দা ❤️ pic.twitter.com/yM5N24mxFf— Dr. Anupam Hazra ডঃ অনুপম হাজরা (Modi Ka Parivar) (@tweetanupam) April 30, 2022
मिथुन चक्रवर्ती की वायरल फोटो को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही थी लेकिन मीडिया ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से बात की और उन्होंने बताया कि मेरे पिता को स्टोन की शिकायत थी और इसलिए उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब पिताजी बिल्कुल ठीक है और उन्हें बेंगलुरु अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर वापस आ गए।
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से लेकर अब तक कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में से एक घर एक मंदिर, डिस्को डांसर आदि फिल्में शामिल रही है। मिथुन के अस्पताल की तस्वीर वाले होते ही सभी फैंस उनके स्वास्थ्य की कामना करने लगे थे और फैंस की दुआओं के चलते ही अब मिथुन एकदम स्वस्थ हो चुके हैं और वह जल्द ही मीडिया में नजर आ सकते हैं।
Also Read :जानिए क्यों मिथुन चक्रवर्ती के बच्चों ने उन्हें कभी नहीं कहा पापा