Met Gala 2023: इन दिनों आलिया भट्ट(Alia Bhatt) काफी सुर्खियों में है उन्होंने मेट गाला(Met Gala 2023) के रेड कारपेट पर पहली एंट्री मारी थी। उन्होंने मोतियों से बने खूबसूरत सफेद कलर का गाउन पहना था। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
Alia Bhatt ने Met Gala 2023 में ढाया कहर
View this post on Instagram
आलिया भट्ट जब वहां पहुंची उस दौरान उन्होंने सफेद कलर का मोतियों का गाउन पहना था। जिसमें वह बिल्कुल अप्सरा लग रही थी। वहीं उनके डिजाइनर प्रबल गौरांग(Prabal Gaurang) ने आलिया के ड्रेस को लेकर एक बड़ा राज खोला। जिसके बाद आलिया एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। लोगों ने आलिया को एक बार फिर निशाने पर लेते हुए नेपोटिज्म कनेक्शन को बताया और ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Met Gala 2023 में आलिया ने इंडियन फैशन डिजाइनर का पहना ड्रेस
View this post on Instagram
आलिया भट्ट मेट गाला में शिरकत करने पहुंची थी। जहां उन्होंने इंडियन डिजाइनर प्रबल गौरांग की ड्रेस डिजाइन की हुई पहनी थी। प्रबल गौरांग ने इस ड्रेस को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट डाला था।
उन्होंने लिखा था कि वह आलिया से अपने क्लोज फ्रेंड करण जौहर के 40 वें बर्थडे पार्टी में मिले थे। जैसे ही उन्होंने करण जौहर का नाम लिया। वैसे ही आलिया को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
प्रबल ने लिखी है यह बात

फैशन डिज़ाइनर प्रबल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं आलिया से अपने फ्रेंड करण जौहर की 40 में बर्थडे पार्टी में मिला था। मैंने आलिया के बारे में अपने भाई से बहुत कुछ सुना था। जो करण जौहर की फिल्म में नजर आईं थी। एक यूजर ने लिखा तो पिछले 10 सालों से आलिया के मेट गाला में आने की प्लानिंग चल रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा- इस जानकारी के लिए आपका बहुत शुक्रिया।
करण जौहर पहले भी हो चुके हैं ट्रोल

यह कोई पहली बार नहीं है जब करण जौहर आलिया को लेकर ट्रोल हुए हों। वह हमेशा एक्ट्रेस को बहुत सपोर्ट करते हैं। वह अपने शो कॉफी विद करण करण के सातवें सीजन में आलिया को बार-बार सुपरस्टार कहते नजर आये थे। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
आलिया भट्ट को करण जौहर ने किया लांच
आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आईं थी। साल 2012 में रीलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- Komal Choudhary ने स्टेज से लड़कों को कहा ले-ले मजा, उसके बाद स्टेज पर मचा बवाल