अपने भारतीय टेलीविजन में रियालिटी शो का क्रेज तो काफी ज्यादा रहता है और भारतीय दर्शक भी लोगों को रियलिटी शो के प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। पर आप में से बहुत ही कम लोग है,जिनको मालूम होगा कि इन सभी रियलिटी शो में सबसे ज्यादा प्राइज मनी किस रियलिटी शो के द्वारा उसके विनर को दिया जाता है।IPL की मिस्ट्री गर्ल के राज से उठ गया पर्दा… जानिए कौन हैं ये खूबसूरत हसीना
आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल के जरिए आपके सामने उन रियालिटी शो का जिक्र करने जा रहे हैं जिनकी प्राइज मनी बहुत ही ज्यादा होती है।
वैसे तो कौन बनेगा करोड़पति शो के बारे में बताने की आपको जरूरत ही नहीं है, इस शो में विजेता को 7 करोड़ रुपय दिए जाते हैं, पर वही अमेरिका के जाने-माने शो रियलिटी शो सरवाइवर में विजेता को 7.50 करोड़ से ज्यादा की रकम मिलती है।
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस शो में विजेता को चंद लाख रुपयों से लेकर करोड़ रुपए तक का इनाम दिया जाता है पर इसी शो से मिलता जुलता शो बिग ब्रदर में विजेता को 3 करोड़ 81 लाख का इनाम मिलता है।
नेटफ्लिक्स का जाना माना रियलिटी शो द सर्कल भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है और इस शो में जीतने वाले को 3.5 करोढ रुपए की नगद राशि दी जाती है, इस शो के अंतर्गत लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है और उन्हें अपने आसपास के लोगों से चैटिंग करनी है।भारत और अन्य देशों से अंग्रेजों द्वारा चुराई गई 9 सबसे कीमती चीजें
दुनिया के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक द चैलेंज भी काफी ज्यादा धाकड़ रियालिटी शो माना जाता है, इस शो में विजेता को 6 करोड़ से ज्यादा की प्राइस मनी दी जाती है।
अगर सबसे ज्यादा प्राइज मनी देने वाले शो की बात की जाए और अमेरिका के सबसे फेमस शो अमेरिकन निंजा वॉरियर शो की बात ना हो तो यह इस शो के साथ बहुत ही बड़ी नाइंसाफी हो गई। इस शो में विजेता को 7 करोड़ 63 लाख से ज्यादा की धनराशि दी जाती है।
हमारे देश में इंडिया गॉट टैलेंट शो भी अमेरिका के अमेरिका गॉट टैलेंट शो पर ही आधारित है और इस शो में जीतने वाले को $1000000 मिलते हैं।