May 2023 Grah Gochar: कहते ग्रहों की दशा और दिशा बदलती रहती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह अपना स्थान परिवर्तन भी करते रहते हैं। जिसका प्रभाव भी देखने को मिलता है। जिसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर पड़ता है। मई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में कुछ ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है। जो बहुत से लोगों को खुशी देने वाली है। आने वाले 2 मई को शुक्र ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करने वाला है।
इन ग्रहों की बदलने वाली है स्थिति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 10 मई 2023 को मंगल मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेगा। मंगल को साहस का प्रतीक माना जाता है। वृष राशि में प्रवेश करेगा जिसका 3 ग्रहों का गोचर कुछ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। हम आपको बताएंगे कि किन राशि वालों को मई महीने में विशेष लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि के लोगों के लिए मई महीना अच्छा परिणाम देने वाला है। इस जातक के लोगों को करियर में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं पैतृक प्रॉपर्टी के मामले में कहीं से भी शुभ समाचार मिलेगा। इसके साथ ही जमीन जायदाद से संबंधित मुकदमा हल हो जाएगा और रुका हुआ धन वापस से मिलेगा।
सिंह राशि(Leo sun sign)

सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना बेहद फलदाई है। इस महीने में जॉब के ऑफर मिलेंगे करियर के लिहाज से मई का महीना बहुत ही शुभ है। सिंह राशि वालों को धन के मामले में भी बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी के लिए पदोन्नति भी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि(Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मई का महीना बहुत ही शुभ फलदाई रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के बॉस और सहयोगी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। तरक्की का रास्ता खुल रहा है इस जातक के लोगों को मनचाही नौकरी मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए भी मई का महीना बहुत ही अच्छा है। वह अपने मन के मुताबिक काम करेंगे। वहीं चल रही दिक्कतों का भी समाधान निकलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए भी बहुत अच्छा है। उन्हें आर्थिक लाभ होगा। इन जातकों के लिए उन्नति का योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें-द कपिल शर्मा शो में हुई Krushna Abhishek की वापसी, जोरदार तालियों से गूंज उठा स्टेज, VIDEO वायरल