बॉलीवुड की फिटनेस और बोल्ड क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा कई बार अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। अर्जुन कपूर से पहले वह बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान की पत्नी थी।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने करीब 6 साल तक डेट किया और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के करीब 17 साल साथ रहने के बाद साल 2014 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज से तलाक ले लिया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान भी है। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि अर्जुन मलाइका अरोड़ा के फैंस चाहते हैं कि वह दोनों जल्दी से शादी कर लें।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। अर्जुन कपूर की हाल ही में एक विलन रिटर्न्स रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पांस मिला। अर्जुन कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी आए थे जिसमें उन्होंने शादी को लेकर कई खुलासे किए थे और कहा था कि वह बनाएगा अरोड़ा के बेटे अरहान खान से डरते हैं और उनकी स्थिति को पूरी तरह समझते हैं क्योंकि अर्जुन कपूर भी स्थिति में पहले रह चुके हैं। Also Read :मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बेडरूम तस्वीरें हुई लीक
अर्जुन ने यह भी कहा कि उनका भी शादी करने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि अभी वह अपने करियर को और मजबूत करना चाहते हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर एक ऐसा घर को बनाना चाहते हैं जिसमें किसी को कोई भी परेशानी ना हो। अर्जुन कपूर ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां पर शादी को लेकर काफी कुछ देखा और समझा जाता है इसलिए वह किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। Also Read :अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ रैंप वॉक पर कर दी ये हरकत