बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टंट डायरेक्टर में अगर किसी का नाम लिया जाता है तो वह सबसे पहले रोहित शेट्टी का लिया जाता है। रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों में स्टंट से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। दर्शक की रौशनी रोहित शेट्टी की फिल्मों में स्टंट और एक्शन देखने के लिए बेताब रहते हैं।
रोहित शेट्टी ने अब बॉलीवुड में अपनी एक बड़ी पहचान हासिल कर ली है। हालांकि एक बहुत कम लोगों को पता है कि रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी भी बॉलीवुड के एक बड़ी स्टंट वुमेन रही है और उन्होंने सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दरअसल रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी 70 और 80 के दशक के बहुत बड़े स्टंट डायरेक्टर रहे हैं और उन्होंने कई फिल्मों में स्टंट डायरेक्टर के रूप में कोरियोग्राफी की है।
रत्ना शेट्टी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों जैसे बड़े घर की बेटी, दरार और यार गद्दार जैसी फिल्मों में स्टंट वूमेन के तौर पर काम किया है। रत्ना शेट्टी पति एमबी शेट्टी की असिस्टेंट डायरेक्टर भी रही है और रत्ना ने एमबी शेट्टी की कई फिल्मों में काम किया है। एमबी शेट्टी ने 70 और 80 के दशक की बड़ी फिल्मों में अभिनय करके दर्शकों के दिलों में विलेन के रूप में एक बड़ी जगह बना ली थी।
एमबी शेट्टी ने कई बड़ी फिल्मों जैसे डॉन, त्रिशूल, दीवार और द ग्रेट गैंबलर में काम किया है। रत्ना शेट्टी फिल्म शोले में हेमा मालिनी की बॉर्डर डबल भी बनी थी। रत्ना शेट्टी ने अपनी अदाकारी और अपने स्टंट से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। रोहित शेट्टी कई बार खतरों के खिलाड़ी में अपनी मां रत्ना शेट्टी के बात करते रहते हैं। Also Read :सूर्यवंशी में मुस्लिम विलेन पर विवाद पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब