सभी जानते हैं कि फिल्म स्टार्स और स्पोर्ट्स पर्सन सोशल मीडिया से मोटी कमाई करते हैं. हालंकि बेहद कम लोगों को ये पता होगा कि सेलेब्स को एक पोस्ट करने के लिए कितने रूपए मिलते हैं?. हाल ही में Hopper ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए सबसे अधिक कमाई करने वाली की सूची जारी की हैं. हैरानी वाली बात ये हैं कि टॉप 100 सेलेब्स में सिर्फ 2 ही इंडियन शामिल हैं.ये हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड की टॉप 6 अभिनेत्रियाँ
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सबसे अधिक कमाई करने के मामलें में दुनिया के सबसे फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे उपर हैं. उन्हें एक पोस्ट के लिए 23.97 लाख डॉलर का भुगतान किया जाता हैं जोकि इंडियन करेंसी में लगभग 19.62 करोड़ के बराबर हैं.बॉलीवुड सेलेब्स की कार्बन कॉपी हैं ये 7 इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स, फोटो देख सिर चकरा जाएगा
इंस्टाग्राम से सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीयों को बात करें तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली टॉप पर हैं. जबकि इस सूची में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं.अपनी ग्लैरमस और हॉट फोटोज से इंस्टाग्राम पर छाए रहती हैं बॉलीवुड ये 5 स्टार किड्स…
इंस्टाग्राम पर कोहली 20 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और उन्हें एक पोस्ट के लिए लगभग 8.91 करोड़ का भुगतान किया जाता हैं और इंस्टाग्राम से सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्स की सूची में वह 14वें नंबर पर हैं. बात अगर प्रियंका चोपड़ा की करें तो अभिनेत्री के 7.79 करोड़ फॉलोअर्स और उन्हें इस पोस्ट के लिए लगभग 3.46 करोड़ रूपए दिए जाते हैं. सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप 100 सेलेब्स की सूची में वह 27वें स्थान पर हैं.इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन 13 स्पेशल लोगों को फॉलो करती हैं शहनाज गिल
देखें टॉप 10 सेलेब्स की सूची
नाम | एक इंस्टाग्राम पोस्ट की फीस |
क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 23.97 लाख डॉलर |
काइली जेनर | 18.35 लाख डॉलर |
लियोनेल मेसी | 17.77 लाख डॉलर |
सेलेना गोम्ज | 17.35 लाख डॉलर |
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन | 17.13 लाख डॉलर |
किम कार्दशियां | 16.89 लाख डॉलर |
एरियाना ग्रैंडे | 16.87 लाख डॉलर |
बियोंसे नॉवेल्स कॉर्टर | 13.93 लाख डॉलर |
क्लो कार्दशियां | 13.20 लाख डॉलर |
कैंडल जेनर | 12.90 लाख डॉलर |