पलक तिवारी एक इंटरनेट सेंसेशन है और वह हमेशा ही अपने लुक और ग्लैमरस अदाओं के लिए मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। पलक तिवारी की खूबसूरती के सब दीवाने हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते रहते हैं। पलक तिवारी अपने खूबसूरती और फिल्मी करियर से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी रहती है।
पलक तिवारी का नाम पहले इब्राहिम अली के साथ जोड़ रहा था लेकिन अब यह साफ हो गया है कि पलक तिवारी इब्राहिम नहीं बल्कि स्टारकिड वेदांग रैना पर अपना दिल हार बैठी है। मीडिया में यह खबर जब से फैली है तब से पलक के फैंस वेदांग रैना को जानने की कोशिश कर रहे हैं।
वेदांग रैना जोया अख्तर की आने वाली सीरीज द आरचिज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वेदांग का हैंडसम लुक द आर्चीज के फर्स्ट लुक में ही देखने को मिल गया था और वेदांग अपने डैशिंग लुक से फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार है। वेदांग एक अभिनेता के अलावा मॉडल और सिंगर भी है और उन्होंने कई गाने गाए हैं और उनकी मधुर आवाज के लिए फैंस ने उन्हें बेहद प्यार भी दिया है। Also Read :सैफ के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही हैं पलक तिवारी? सामने आया वायरल विडियो का सच
वेदांग हमेशा से अपनी किलर स्माइल और डैशिंग लुक के लिए इंटरनेट पर छाए रहते हैं। हालांकि पलक तिवारी और वेदांग रैना का नाम इसलिए जुड़ रहा है क्योंकि पलक और वेदांग को एक ही एजेंसी मैनेज करती है और इस एजेंसी के इवेंट के दौरान ही इन दोनों की मुलाकात हुई थी और तब से ही यह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि पलक और वेदांग ने अपने इस रिश्ते पर अभी किसी भी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया है। हालांकि खबरों के मुताबिक पलक और वेदांग एक दूसरे को 2 साल से डेट कर रहे हैं। Also Read :श्वेता तिवारी ने शेयर की अपने बेटे के साथ फोटो शेयर, तो पलक तिवारी ने पूछ लिया ये सवाल