भारत ने स्पेस में वो कारनामा कर दिखाया हैं जो अभी तक कोई नहीं कर पाया हैं. चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद से दुनियाभर में देश का डंका बज रहा हैं. सभी इसरो के वैज्ञानिको का गुणगान कर रहे हैं.
इस मिशन को सफल बनाने में इसरो के वैज्ञानिको ने दिन रात मेहनत की हैं. इस सफलता में इसरो के चीफ एस सोमनाथ की अहम भूमिका हैं. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद से विज्ञान की पढ़ाई कर रहे बच्चों में इसरो में काम करने की इच्छा जाग उठी हैं . दरअसल अब देश के बच्चों में स्पेस सेक्टर ने नए कीर्तिमान रखने की लगन भी जाग उठी हैं.
ALSO READ: जानिए कितनी होती हैं ISRO के वैज्ञानिकों की सैलरी?
जानिए कितनी होती हैं ISRO के चीफ की सैलरी

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद लोगों के मन में ये सवाल बार-बार आ रहा हैं कि आखिर इसरो (ISRO)में दिन रात मेहनत करने वाले इसरो चीफ की सैलरी कितनी होती हैं?.
बता दे 7वें वेतन आयोग के अनुसार इसरो चीफ की सैलरी 250000 रूपए महीना होती हैं. ऐसे में इसरो के मौजूदा चीफ एस. सोमनाथ को भी ढाई लाख रूपए का भुगतान किया जाता हैं. मोटी सैलरी के आलावा उन्हें घर और गाड़ी सहित अन्य कई सुविधाएं भी मिलती हैं.

ALSO READ: ये हैं भारत की सबसे अधिक सैलरी लेने वाली महिला, 90 फीसदी भारतीयों ने नहीं सुना होगा इनका नाम
दरअसल इसरो चीफ का पद कोई छोटा-मोटा पद नहीं होता हैं, उनका ओहदा एक आईपीएस और आईएएस के बराबर होता हैं. बता दे अप्रैल 2022 में भारत सरकार ने इसरो के मुखियां एस परिकर सोमनाथ को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी. इसके बाद से सोमनाथ के साथ 24*7 4-6 हथयार बंद कमांडो रहते हैं.