‘भाभीजी घर पर हैं’ शुरुआत से ही कुछ अलग रहा है। इसके हर किरदार खुद में चर्चा का विषय है। इसके हर किरदार का एक अलग ही क्रेज और एक्टिंग देखने को मिलता आया है। अंगूरी भाभी, गोरी मैम, विभूति नारायण और मनमोहन तिवारी को शो की जान माना जाता है। वहीं दारोगा हप्पू सिंह के किरदार का इस शो को हिट बनाने में एक बड़ा हाथ रहा हैं। शो में दिखाया जाता है की कैसे हप्पू सिंह भाभियों पर जान न्योछावर करते रहते है।कॉलेज के दिनों में ऐसी दिखती थी डॉक्टर हाथी की पत्नी ‘कोमल भाभी’… देखें फोटो
लेकिन आपने शायद ही कभी हप्पू सिंह की रियल लाइफ बीवी के बारे में सुना होगा। आज हम आपको हप्पू सिंह की खूबसूरत बीवी के बारे में बताएंगे। बात करे अगर खूबसूरती की तो हैप्पी सिंह की बीवी अंगूरी भाभी और गोरी मैम को अच्छी खासी टक्कर देती है।
इस शो मे हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर योगेश त्रिपाठी की बीवी का नाम सपना त्रिपाठी है। योगेश अपनी बीवी सपना के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। केवल योगेश ही नहीं बल्कि उनकी वाइफ सपना त्रिपाठी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। योगेश त्रिपाठी की खूबसूरत बीवी सपना त्रिपाठी अकसर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।जानिए कितने पढ़ें-लिखे हैं टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के फेमस स्टार्स
View this post on Instagram
सपना त्रिपाठी की प्रोफाइल में ज्यादातर तस्वीरें उनके पति योगेश के साथ की नजर आती है। साथ ही अपने बेटे के साथ भी वह खूब तस्वीरें शेयर करती है। और तो और योगेश अपनी बीवी के हर पोस्ट पर कमेंट भी करते है। वैसे आपको बता दे की हप्पू सिंह की तरह उनका बेटा भी बहुत ही ज्यादा क्यूट है। योगेश अकसर अपनी फैमिली पर प्यार न्योछावर करते हुए नजर आते है।