अगर किसी भी फिल्म में विलेन की भूमिका ना हो तो यह अपने आप में अधूरी सी लगती है। हालांकि, बॉलीवुड में कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने विलेन के किरदार को बहुत अच्छी तरह से निभाया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इन विलेन्स के बेटों के बार में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट
अदम बेदी
सबसे हैंडसम खलनायकों में से एक कबीर बेदी कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हैं। कबीर बेदी के बेटे का नाम अदम बेदी और वो एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘हेलो? कौन है’ से की थी।
संजय ग्रोवर
400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर के बेटे का नाम संजय ग्रोवर है। संजय मेट्रो गोल्डविन मेयर के साथ स्पेशल प्रोजेक्ट्स के निदेशक के रूप में भीी नौकरी करते हैं, जो एक बेहद हीी फेमस अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो माना जाता है।
ध्रुव ताहिल
दलीप ताहिल को इश्क, बाजीगर, कयामत से कयामत तक जैसी कई फिल्मों के जाना जाता है। उनके बेटे ध्रुव ताहिल एक अभिनेता है और लंदन में स्थित एक मॉडल हैं।किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी…. देखें फोटो
शादाब खान
बॉलीवुड के गब्बर अमजद खान के बेटे का नाम शादाब खान है, उन्होंने ‘राजा की आएगी बारात’ में रानी मुखर्जी के साथ डेब्यू किया था। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने एक कैसानोवा की नकारात्मक भूमिका भी निभाई।
रोहित शेट्टी
एम. बी शेट्टी जो कि एक्शन कोरियोग्राफर है , उनके बेटे का नाम रोहित शेट्टी है। रोहित एक नए युग के निर्देशक हैं, जिन्हें गोलमाल, चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले और सिंघम जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है
अली मुराद
रजा मुराद प्रसिद्ध और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने प्रेम रोग, मेंहदी, और राम तेरी गंगा मैली जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनके बेटे का नाम अली मुराद है।गब्बर से लेकर मोगैम्बो तक टॉप 10 विलेन जो बॉलीवुड फिल्म के हीरोज पर पड़े भारी
विक्रांत माकीजन्य
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि मैक मोहन एक क्रिकेटर बनने के लिए बॉम्बे आए थे और एक अभिनेता बन गए थे। मैक को ‘शोले’ फिल्म में सांबा की भूमिका के लिए जाना जाता है, मैक मोहन ने मिन्नी से शादी की और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उनके बेटे विक्रांत माकीजन्य आखिरी बार फिल्म ‘द लास्ट मार्बल’ में नजर आए थे।
विवेक ओबेरॉय
सुरेश ओबेरॉय ने बॉलीवुड में नेगेटिव और पॉजिटिव रोल अदा किए हैं। सुरेश के बेटे का नाम विवेक ओबेरॉय है और वो बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक हैं।
सिद्धांत कपूर
शक्ति कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिसे किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उनके बेटे सिद्धांत कपूर को फिल्म ‘हसीना पार्कर’ में देखा गया था। सिद्धार्थ कपूर ने दाऊद इब्राहिम की भूमिका निभाई थी।