भारत में मनचाही मुराद पूरी करने के लिए लोग अपने ईष्ट देव को कड़ी तपस्या कर उनको काफी मनाते हैं। कुछ तो अपने सिर के सभी बाल भी दान करते हैं तो मन्नत के लिए कुछ नंगे पांव लंबी दूरी तय करते हैं। हालांकि कई देश ऐसे भी होते हैं जहां अपनी मन्नत पूरी कराने के लिए लोग बहुत ही ज्यादा अजीबोगरीब चीज करते हैं।
आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं उस जगह पहुंचते ही अपनी ब्रा उतार कर रस्सी पर ही टांग दिया करती हैं। इसके बाद वो वहां जाकर मन्नत मांगती है और अपनी अंडरगारमेंट्स को वहीं छोड़कर आ जाती है।‘ब्रा और भगवान’ से लेकर ‘बिकनी बाथ’ तक श्वेता तिवारी की लाइफ से 5 विवाद
तारों पर टंगे रहते है हजारों अंडरगारमेंट्स
न्यूजीलैंड की खूबसूरती के बारे में तो आप सभी ने जरूर ही सुना होगा, ये देश कई सारे कारणों से मशहूर है जिनमें से एक विचित्र कारण के बारे में आज आप सभी पूरी तरीके से जानने वाले हैं। जी हां, न्यूजीलैंड का कारडोना अपनी एक अलग पहचान के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। यहां एक खास फेन्स (तार का बाड़ा) बनाया जाता है, जिस पर हजारों की संख्या में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स टांग दिए जाते हैं।
टूरिस्ट के बीच भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है ये जगह
इस जगह पर महिलाओं के ब्रा टांगने की एक खास वजह बताई जाती है, जिसके बारे में आपने पहले कभी भी नहीं सुना होगा। दरअसल, यहां कई महिलाएं अपनी दिल की मुराद पूरा कराने के लिए आया करती हैं और मन्नत को मांगने के बाद कपड़े के अंदर से अपनी ब्रा उतार कर फेन्स पर टांग कर छोड़ देती हैं। अपनी अलग पहचान और मान्यता के चलते अब कारडोना शहर एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस बन चुका है।
इस वजह से ब्रा टांग कर जाती हैं महिलाएं
यहां तो कई सारे टूरिस्ट तार पर लटके ब्रा की कहानी सुन कर ही पहुंच जाते हैं। दरअसल, इस जगह को लेकर कई तरह की कहानियां सुनाई जाती हैं, ब्रा उतार कर टांगने वाली महिलाओं की अलग-अलग मान्यता भी बताई जाती है। कई लोगों द्वारा दावा किया गया है कि ऐसा करने से उनके मन की सभी मुराद पूरी हो जाती है, जिस वजह से अब यहां दिन-प्रतिदिन महिलाओं के आने की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसकी के साथ ही तार पर लटकते ब्रा भी खूब बढ़ते जा रहे हैं।क्या आप जानते हैं इन 5 फेमस विदेशी ब्रांड के मालिक हैं भारतीय
1999 से चली आ रही है अब ये परंपरा
कहा जाता है कि कई सारी महिलाएं यहां अपने मनपसंद जीवनसाथी मिलने की उम्मीद से ही आया करती हैं। बताया जाता है कि महिलाएं अगर अपनी ब्रा उतार कर टांग दे तो उन्हें उनका मनपसंद जीवनसाथी ही मिल जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिस इस स्थान पर 1999 में चार ब्रा तारों पर टंगी हुई सबको नजर आई थी, हालांकि आज तक किसी को भी पता नहीं चल पाया कि वो ब्रा आखिर किसने वहां पर टांगी थीं। समय के साथ-साथ तार पर ब्रा की संख्या भी काफी बढ़ती गई।