बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी शानदार और चकाचौंध भरी जिंदगी के लिए जानी जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ऐसे हैं जो बहुत अमीर हैं। उनकी लाइफस्टाइल काफी शानदार मानी जाती है। इस मामले में इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी भी संपत्ति करोड़ों में है। बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस की लिस्ट हम आपके सामने रखने जा रहे हैं जो बहुत ज्यादा अमीर हैं।
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में पहला नाम है दीपिका पादुकोण का। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 316 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं दीपिका एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रूपए चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2020 में दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 50 मिलियन यू.एस डॉलर थी।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की अमीर अभिनेत्रियों में से एक नाम कैटरीना का भी आता है। कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए 9 से 10 करोड़ तक वसूलती हैं। आपको बता दें कि वह साल में करीब 23 करोड़ तक की कमाई कर लेती हैं। इतना ही नहीं कैटरीना विज्ञापन से भी 7 करोड़ तक कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका नेट वर्थ 220 करोड़ रूपए है।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है। प्रियंका चोपड़ा के नेट वर्थ की बात करें तो, उनकी नेट वर्थ करीब 70 मिलियन के करीब बताई जाती है। प्रियंका के पास मुंबई के जुहू में आलीशान घर है। रिपोर्ट की माने तो इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ऐश्वर्या राय अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2021 में इस खूबसूरत हसीना का नेटवर्थ 31 मिलियन डॉलर बताया गया था। ऐश्वर्या के पास कूल 227 करोड़ की संपत्ति है।
करीना कपूर खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर करीना 450 करोड़ की मालकिन हैं। करीना के मुंबई में बहुत सारे घर है, इतना ही नहीं उनका स्विट्जरलैंड में भी घर होने की बात सामने आई है। करीना को महंगी गाड़ियों का शौक है,उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी है। करीना स्टेज शो, एड, रेडियो शो से भी कमाई करती हैं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर कि जिंदगी काफी लैविश है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2021 में सोनम कपूर की नेट वर्थ 13 मिलियन डॉलर है। इंडियन करेंसी की बात करें तो सोनम का नेटवर्थ 95 करोड़ की है
काजोल
काजोल को भी बेहतरीन अभिनेत्रियों से एक माना जाता हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि साल 2021 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काजोल की नेटवर्थ 24 मिलियन डॉलर बताई गई थी। इंडियन करेंसी की बात करें तो काजोल 180 करोड़ रूपए की संपत्ति की मालकिन हैं।