90 के दशक के दौरान अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती थी। आज उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बात का आप से खुलासा करने जा रहे हैं, जिसके बारे में कई लोगों को नहीं पता होगा। दरअसल एक वक्त था जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई होने वाली थी।
हमारे सूत्रों से पता चला था कि बड़े ही धूमधाम तरीके से करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई की गई थी। यहां तक कि ये खबरें उन दिनों सोशल मीडिया और सुर्खियों में काफी ज्यादा बनी हुई थी।सब जगह यह खबरें फैल जाने के बावजूद भी कुछ निजी कारण की वजह से इन दोनों की सगाई कुछ समय बाद ही टूट गई, जिसके बारे में लोगों को पता चलते ही सभी हैरान रह गए।
आखिर सगाई टूटने की क्या वजह थी, यह बात पूरी तरह से लोगों को नहीं पता है। लेकिन जिन लोगों को पता है वह इस बात को लेकर बड़े हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई क्यों टूट गई थी? दरअसल बात ऐसी है कि अभिषेक बच्चन की मां यानी कि जया बच्चन ने करिश्मा कपूर के सामने एक शर्त रखी थी। उनका ऐसा कहना था कि करिश्मा कपूर शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरियां बना लेगी। लेकिन करिश्मा कपूर ने यह शर्त अपनाने से साफ साफ मना कर दिया।
तो वहीं दूसरी ओर एक खबर यह भी है कि करिश्मा कपूर की मां ने भी बच्चन परिवार के सामने एक शर्त रखी थी। करिश्मा कपूर की मां का कहना था कि वह अपनी बेटी की शादी तब करेगी जब अभिषेक बच्चन की कुछ प्रॉपर्टी का हिस्सा करिश्मा कपूर के नाम कर दिया जाएगा। लेकिन बच्चन परिवार ने भी इस शर्त को अपनाने से साफ साफ मना कर दिया था। इन कारणों की वजह से करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूट गई। यहां तक की सगाई टूटने के कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन देखा जाए तो करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ भी ज्यादा वक्त तक नहीं टिकी रही। वहीं दूसरी और अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी कर ली और अब उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।