बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लाखों लोगों की दिलों की धड़कन बन गई है। यह आये दिन कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपनी स्टाइल को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बनी रहती है। इस समय यह अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। इस घर को खरीदने के बाद उनकी प्रॉपर्टी में एक और इजाफा हो गया है। इसी बीच इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उनसे सवाल-जवाब करते हुए दिखाई दे रहे है। तो चलिए देखते है वीडियो.
जाह्नवी कपूर की पैपराजी से बातचीत
जाह्नवी कपूर के द्वारा नया घर खरीदने के बाद पैपराजी ने उनसे सवाल-जवाब किये जिसका वीडियो पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जाह्नवी ने व्हाइट ड्रेस पर पिंक कलर की स्लीपर पहन रखी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी ने जाह्नवी से कहा कि “आपने हमें नए घर की पार्टी नहीं दी है” तो जाह्नवी ने जबाब में कहा कि “यह बात सीक्रेट रखनी थी लेकिन आप लोगों ने भांडा फोड़ दिया” इसके बाद पैपराजी ने जाह्नवी से कहा “हमसे कुछ भी नहीं छुप सकता है” फिर जाह्नवी मुस्कुराते हुए अपनी कार में बैठ गई।
View this post on Instagram
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने नया घर मुंबई के बांद्रा में लिया है। इस घर की कीमत करीब 65 करोड रुपए हैं। इनका यह नया घर डुप्लेक्स 8669 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें एक शानदार गार्डन, स्विमिंग पूल, पांच पार्किंग स्लॉट भी शामिल है। जाह्नवी के घर में हर तरह की फैसिलिटी मौजूद है। Also Read :जब जान्हवी कपूर का बेडरूम देखकर उड़ गए थे मलाइका अरोड़ा के होश
जाह्नवी कपूर की फिल्मे
आपको बता दें कि पिछले महीने जाह्नवी फिल्म “मिली” में दिखाई दी थी। यह फिल्म फीमेल सेंट्रिक थी। इस फिल्म में काम करते हुए पहली बार जाह्नवी ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ स्पेस शेयर किया है। अब यह जल्दी ही फिल्म “बवाल” में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में इनके साथ एक्टर वरुण धवन भी काम करने वाले हैं। यह फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। Also Read :शर्ट के बटन खोलकर एयरपोर्ट पहुँचती जान्हवी कपूर, उसके बाद जो हुआ वो….