बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने अपने दमदार एक्टिंग, मेहनत और लगन से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंदन में अपने आने वाली वेब सीरीज सिताडेल के शूटिंग के वजह से बिजी है।
निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से मिलने के लिए लंदन पहुंच चुके हैं। सिंगर निक जोनस के अंदर आने के बाद प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश है और दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा किया है। इस तस्वीर के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
इस तस्वीर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रेड कलर की बिकनी पहने हुए रिलैक्स करती दिखाई दे रही हैं। सोशल मिडिया पर शेयर की गयी इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के साथ में निक जोनस भी दिखाई दे रहे है। रेड कलर की बिकनी पहने हुए अभिनेत्री अपने पेट के बल समुद्र के किनारे लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे निक जोनस ऐसी पोज़ दे रहे है कि, प्रियंका के देखकर हक्के बक्के रह गए। इस तस्वीर में निक जोनस प्रियंका के बैक पर ईटिंग स्पून रखे हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा को इसकी वजह से सोशल मीडिया ट्रेलर का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ पढ़ें:क्या प्रियंका-निक का होने वाला हैं तलाक? देसी गर्ल ने सोशल मीडिया से हटाया ‘जोनास’ सरनेम
तस्वीर वायरल होने के बाद, कुछ लोग निक और प्रियंका को गौर कर रहे हैं क्योंकि लोगों ने बाद में भारतीय संस्कृति के बारे में ट्रोल करना शुरू कर दिया और प्रियांक चोपड़ा को ‘असंस्कारी’ बोल रहे है।
खैर, यह काफी अपेक्षित था क्योंकि ट्रोल सेना किसी को भी नहीं बख्शती। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ट्रोल लोगों को उनकी तस्वीरों के लिए ऑनलाइन जज और मजाक करना जारी रखते हैं।
आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा की बिकिनी पहने इस तस्वीर पर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। दीदी और जीजू यह सब क्या हो रहा है। सोशल मीडिया पर परिणीति को उनकी इस तरह की तस्वीर देखने को मिल रही है। उन्ह यकीन नहीं हो रहा है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के कमेंट देखकर लगता है कि उन्हें भी अपनी बहन की तस्वीर पसंद नहीं आई है।
हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की बहुत सी अभिनेत्रियों को अपने स्टाइल और अपने लुक के वजह से इस तरह के कमेंट का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोगों को उनका यह लुक पसंद आता है और बहुत लोगों को पसंद नहीं आता।