दोस्तों ipl का 16वा सीजन शुरू होने वाला है। आज शाम 7:30 बजे महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेले जाने वाला है। गुजरात टाइटंस की टीम पिछले आईपीएल सीजन की विनर है तो वहीं पर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा बार प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने वाली और चार बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम है। महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही चेन्नई के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन अब ऐसी बातें चल रही है कि यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होने वाला है।
चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस यह चाहते हैं कि अगर यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा तो फिर इस बार का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स को ही जीतना चाहिए ताकि धोनी खिताब के साथ अपने आईपीएल करियर का अंत करें। लेकिन एक्सप्रेस और सीनियर खिलाड़ियों की माने तो उनका कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इतने फिट हैं कि वह अभी तक 2–3 सीजन और भी खेल सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस कई भारतीय और विदेशी युवा खिलाड़ियों से भी बेहतरीन है। अब महेंद्र सिंह धोनी का साथ देने के लिए पूर्व सीएसके के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन भी सामने आए हैं और उन्होंने भी कहा है कि अभी धोनी और खेल सकते हैं।
शेन वॉटसन का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी काफी फिट और तंदुरुस्त नजर आते हैं। इसके साथ ही उनके जैसा क्रिकेटिंग माइंड किसी टीम को मिलना आसान बात नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी अभी इतने फिट है कि वह अगले दो-तीन सीजन आराम से खेल सकते हैं और अपनी टीम को काफी मदद कर सकते हैं। स्पोर्ट स्टार्स से की गई उनकी बातचीत में उन्होंने धोनी की काफी तारीफ की है और उनके रिटायर होने की बातचीत पर विराम लगा दिया है। शेन वॉटसन ने कहा है कि धोनी एक शानदार इंसान भी है।
पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाडी और CSK के पूर्व ऑलराउंडर रहे शेन वॉटसन का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हर बार कुछ अलग करके दिखाया है। महेंद्र सिंह धोनी और कोच फ्लेमिंग एक साथ काम करते हुए टीम को काफी अच्छे से समझते हैं और अच्छे से काम करवाते हैं। हालांकि चेन्नई का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया लेकिन चेन्नई सुपर किंग वापसी करने के लिए ही जानी जाती है। इस बार भी सीएसके शानदार तरीके से वापसी करने वाली है।