MS Dhoni : भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल 2023 में बीजी हैं. हालाँकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी हाल ही में ईद पार्टी में नजर आई. बता दे सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने ईद की पार्टी रखी थी. जिसमे साक्षी धोनी सहित देश की कई नामचीन हस्तियाँ शामिल हुई थी.
ईद की एक बेहद खास पार्टी की फोटो और विडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. इसी बीच साक्षी धोनी की फोटोज देखकर फैन्स कयास लगा रहा हैं कि एमएस धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. हालंकि इस खबर की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं. चलिए जानते हैं कि इस खबर की सच्चाई क्या हैं. ALSO READ : छलका साक्षी धोनी का दर्द, गिनवाए एमएस धोनी से शादी करने के नुकसान
क्या प्रेग्नेंट हैं MS Dhoni की पत्नी साक्षी?

अर्पिता खान की पार्टी में जिस तरह से साक्षी धोनी बार-बार अपने दुपट्टे से अपना पेट छुपा रही थी, उसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं. बता दे रविवार को साक्षी अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ ईद की पार्टी में शामिल हुई थी.
इस पार्टी के लिए साक्षी ने चिंग दुपट्टे के साथ एक क्रीम-रंग वाली जैकेट-शैली अनारकली ड्रेस पहनीं थीं, जबकि धोनी की बेटी जीवा स्पोर्ट्स शूज के साथ कुर्ते में नजर आईं. सोशल मीडिया में तो लगातार दावा किया जा रहा हैं कि साक्षी प्रेग्नेंट हैं लेकिन इसमें कितनी सच्चाई हैं ये अभी नहीं कहा जा सकता हैं. ALSO READ: इस एक्ट्रेस से करना चाहते थे धोनी शादी, लेकिन करनी पड़ी फिर साक्षी से शादी
देखें MS Dhoni की पत्नी की वीडियो:-
MS Dhoni’s wife Sakshi Dhoni was seen arriving in style along with her daughter, Ziva Dhoni at the Eid party hosted by the couple- Aayush and Arpita!
.#CranchMedia #aayushsharma #arpitakhan #sakshidhoni #zivadhoni #msdhoni #msd pic.twitter.com/hZTtk8hOae— Cranch Media (@cranch_official) April 23, 2023
शानदार फॉर्म में है MS Dhoni और CSK टीम

आईपीएल 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के काफी उम्मीदें थी. इसके आलावा ये सीजन धोनी के करियर का आखिरी सीजन भी हो सकता हैं ऐसे में सभी खिलाड़ी धोनी को जीत के साथ विदाई देने के लिए अपना सर्वोच्च प्रदर्शन दे रहे हैं. बता दे वर्तमान में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में से 5 जीत के साथ पॉइंट टेबल पर टॉप पर हैं. इसके आलावा धोनी को जब भी बैटिंग का मौका मिला हैं, उन्होंने दमदार बैटिंग की हैं.