हम कह सकते हैं कि हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना हर भारतीय सेलिब्रिटी का सपना होता है। यहां कुछ भारतीय हस्तियां हैं जो जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे। कई हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं शिल्पा शेट्टी, जानिए वजह
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। पहले भी उन्होंने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट किए हैं और अब जल्द ही वह फिर से एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का शीर्षक “एंडिंग थिंग्स”(Ending Things) है। इस फिल्म का निर्देशन केविन सुलिवन करेंगे। प्रियंका हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं इसलिए वह काम से दूर हो गई थी। लेकिन जल्द ही वह इस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।निक जोनस संग अपने तलाक की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने फिल्म “डोंट स्टॉप स्ट्रीमिंग”(Don’t Stop Streaming) से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत की है। और अब वह फिर से हॉलीवुड फिल्म “कॉल सेंटर”(Call Center) मे दिखाई देंगे। यहां सुनील एक सिख पुलिसकर्मी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुनील शेट्टी की होने वाली बहू
पंकज त्रिपाठी
हमारा दिल जीतने वाले शख्स पंकज त्रिपाठी जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ (Extraction) मे नजर आए थे।
शोभिता धुलिपला
रमन राघव 2.0, बॉडी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं शोभिता धूलिपाला जल्द ही हॉलीवुड फिल्म “मंकी मैन” (Monkey Man) में नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। यह फिल्म देव पटेल के निर्देशन में पहली फिल्म होगी।
ऋतिक रोशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में उन्हें एक अमेरिकी टैलेंट एजेंसी ने साइन किया है। फिलहाल ऋतिक रोशन स्क्रिप्ट चुनने में व्यस्त हैं।ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बारे में अनसुनी बातें…