साल 2001 में आई फिल्म फिजा में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेत्री नेहा यानी शबाना रजा भी लीड रोल में शामिल थी। ऋतिक रोशन और शबाना रजा पर फिल्माया गया गाना “आ धूप मलू मैं” उस समय का सुपरहिट गाना साबित हुआ था जिसके बाद से शबाना रजा की खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में होने लगे थे।
फिल्म फिजा उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही थी और यह शबाना रजा की की भी सुपरहिट फिल्म रही है। हालांकि शबाना रजा को नेहा नाम इंडस्ट्री से प्राप्त हुआ था। उनकी पहली फ़िल्म करीब में भी उनका किरदार का नाम नेहा ही था। इस फिल्म में उनके विपरीत बॉबी देओल को कास्ट किया गया था। विधु विनोद चोपड़ा ने शबाना रजा का नाम इंडस्ट्री में लोकप्रिय होने के लिए नेहा रख दिया था जिसके बाद से उन्हें इंडस्ट्री के लोग नेहा के नाम से ही जानने लगे थे।
शबाना रजा ने कई फिल्मों में काम किया था जिनमें फिजा, होगी प्यार की जीत और कोई मेरे दिल में आदि शामिल रही है। शबाना रजा ने अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड में तहलका मचाया हुआ था और उस समय शबाना रजा बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी।
हालांकि शबाना रजा कि मुलाकात करीब के सेट पर एक्टर मनोज बाजपाई से हुई। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 2008 में शबाना रजा और मनोज वाजपेई ने एक दूसरे से शादी रचा ली थी और अब शबाना रजा बॉलीवुड लाइमलाइट से पूरी दूर निजी जिंदगी में अपना खुशहाल जीवन बिता रही है। शबाना रजा को आज भी उनकी खूबसूरती और किरदार के लिए उनके फैंस द्वारा याद किया जाता है। Also Read :खूबसूरती के मामलें में ऐश्वर्या राय को मात देती हैं मनोज बाजपेयी की पत्नी, देखें फोटो