बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मार्च में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए थे और तब से ही उनके रिलेशन में होने की अफवाह मीडिया में फैल गई थी। उस समय हर्षवर्धन ने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन अब हर्षवर्धन ने मीडिया में यह खुलासा कर दिया है कि वह रिलेशन में है।
हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थार की शूटिंग में बिजी हैं और इस फिल्म में उनके पिता अनिल कपूर भी है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 6 मई को रिलीज कर दिया जाएगा। थार फिल्म के रिलीज से पहले ही हर्षवर्धन ने मीडिया के सवाल “क्या आपको खाना पसंद है और आप खाना बनाना जानते हैं” पर जवाब देते हुए और अपने गर्लफ्रेंड के बारे में कंफर्म करते हुए कहा “नहीं यार, तुम्हें पता है अब मेरी एक गर्लफ्रेंड है और मैं सही में खाना बनाना सीखना चाहता हूं।”
Also Read :हर्षवर्धन कपूर ने पापा अनिल कपूर पर लगाया चोरी का आरोप, अनिल कपूर ने बदले में दिया यह जवाब
साल 2022 के मार्च में हर्षवर्धन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था और उन दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। इस मोमेंट को मीडिया ने कैप्चर कर लिया था और सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन और उनकी मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें वायरल हो रही थी। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने कहा था कि मैं अपनी “लव लाइफ को लेकर प्राइवेट रहना पसंद करता हूं।”
View this post on Instagram
हालांकि जब उस इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? तो उन्होंने जवाब दिया था कि “नहीं मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्योंकि मैं बहुत बोरिंग इंसान हूं।” हर्षवर्धन और अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म थार के लिए एक साथ प्रमोशन करते हुए नजर आते रहते हैं। हाल ही में हर्षवर्धन अनिल कपूर को जूम के चैट शो में देखा गया था।
Also Read :अनिल कपूर का खुलासा, माँ बनने के बाद सोनम कपूर करेगी ये काम