हॉलीवुड का सबसे चर्चा में रहने वाला कपल 20 साल बाद अपनी लव स्टोरी को एक खूबसूरत अंजाम देते हुए 16 जुलाई को लास वेगस में शादी रचाई थी। हाल ही में कपिल की शादी की कई तस्वीरें भी सामने आई थी। अब यह कपल पेरिस में अपना हनीमून इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में जेनिफर और बेन का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है। इसी के साथ आप तस्वीर में भी देख सकते हैं अभिनेता अपनी प्रेमिका के लिए फोटोग्राफ भी बने हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ अगर इनके लुक की बात की जाए तो जेनिफर ने एक वाइट कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है। जेनिफर ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप बन से कंप्लीट किया है। वहीं बेन फॉर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।
जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं यह कपल कभी पार्क में एक दूजे की बाहों में सुकून भरे पल बिताता है तो कभी लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को इन दोनों की तस्वीरें बेहद ही पसंद आ रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों का अफेयर 2000 में शुरू हुआ था। उस समय से ही यह सुर्खियों में बना हुआ है। इसके बाद 2002 में इन दोनों ने सगाई की थी लेकिन 1 साल के बाद ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद जेनिफर लोपेज ने तीन बार शादी की 1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजनी नोआ के साथ चली।
इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड़ के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी के साथ शादी की और यह शादी 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के दो जुड़वा बच्चे हैं। वही बेन 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी की बेन और गार्नर के तीन बच्चे हैं। साल 2018 में इन दोनों का तलाक हो गया। Also Read : अंबानी की बेटी से लेकर सुब्रात रॉय के बेटों तक ये हैं भारत की अब तक 10 सबसे महंगी शादियाँ