क्या आप भी इन दिनों सोने के ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सोना 212 रूपए प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 100 रूपए प्रति किलो तेजी दर्ज की गई है सोना ऑलटाइम हाई से करीब 4410 और चांदी 13961 रूपए सस्ता मिल रही है |
गुरुवार को सोना 212 रूपए प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 51790 रूपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ जबकि बुधवार को सोना 51578 रूपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है वही अगर चांदी की बात करे 100 रूपए महंगी होकर 66019 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई |
Also Read :सोनाक्षी सिंहा ने सुनाई आपबीती, जब भीड़ में गंदी नीयत से छूने लगे थे लोग
अगर 24 कैरेट सोने की बात करे तो गुरुवार की 24 कैरेट सोना 212 रुपय महंगा होकर 51790 रूपए, 23 कैरेट वाला सोना 212 महंगा होकर 51583 रूपए, 22 केरेटवाला सोना 195 महंगा होकर 47440 रूपए, 18 कैरेट वाला सोना 159 रूपए महंगा होकर 38843 रूपए और 14 कैरेट वाला सोना 124 रूपए महंगा होकर 30297 रूपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ |
अगर आप भी सोने की शुद्धता को चेक करना चाहते है तो इसके लिए सरकार की और से एक ऐप बनाया गया है बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जाँच आराम से कर सकते है इस ऐप की मदद से आप सिर्फ सोने की जाँच ही नहीं बल्कि इससे जुडी कोई भी शिकायत कर सकते है |
Also Read :Gold Rate Today : सोना- चांदी आज हो गया सस्ता, यहां जानिए आज का भाव