रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सभी चीजों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखा गया है। इसी तरह सोने और चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। हालांकि सोने के आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को इस हफ्ते सोने में महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत ₹52510 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई जिसके चलते सोमवार को सोने की कीमत में ₹671 की बढ़ोतरी देखी गई। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत 51839 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वही कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को चांदी की कीमत ₹67672 प्रति किलो दर्ज की गई जिसके चलते सोमवार को चांदी की कीमत में ₹617 की बढ़ोतरी देखी गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 66636 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई थी।
Also Read :चांदी हुई सस्ती, सोने के भाव में ₹35 की बढ़ोतरी, जाने सोने और चांदी के ताजा भाव
24 और 14 कैरेट सोने का दाम
इस तरह सोमवार को 24 कैरेट सोने का दाम ₹52510 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने का दाम₹52300 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का दाम ₹48099 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का दाम ₹39383 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का दाम ₹30718 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोना अपने all-time हाई रेट से ₹3690 सस्ता बिक रहा है। दूसरी तरफ चांदी अपने ऑल टाइम हाय रेट से 12308 रुपए सस्ती बिक रही है।
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है लेकिन इससे सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते क्योंकि इसकी प्रकृति बहुत ही हल्की होती है इसीलिए सोने के आभूषण लाने के लिए केवल 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट सोने की शुद्धता 99% होती है जबकि 22 कैरेट सोने की शुद्धता 91% होती है।
Also Read :Gold Rate Today : सोने के भाव में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए आज का ताजा भाव