Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों की चमक कमजोर नजर आई। जी हां, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। जहां सोने की कीमत ₹60 हजार प्रति 10 ग्राम के पार चल रही है, वही चांदी का भाव भी ₹74 हजार प्रति किलो से अधिक है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60373 रुपए जबकि 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत 74359 रुपए दर्ज की गई।
सोने-चांदी के रेट में नजर आई गिरावट (Gold Price Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार जहां मंगलवार की शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोना 60593 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो कि सुबह घटकर 60373 पर पहुंच गया। सोने और चांदी की कीमतों में शुद्धता के आधार पर गिरावट देखने को मिली।
सोने और चांदी की आज की क्या रही कीमत (Gold Price Today)
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जहां सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम घटकर आज 60,131 रुपए पर पहुंच गए, वही 916 शुद्धता वाले सोने की आज की कीमत 55,302 रुपए हो गई। इसके अतिरिक्त 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम भी 45,280 पर पहुंच गए, वही सुबह 585 प्योरिटी वाला सोना सस्ता होकर 35,318 रुपए पर पहुंच गया। इसके साथ-साथ चांदी में भी गिरावट नजर आई। 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत आज 74,359 रुपए दर्ज की गई।

शुद्धता के हिसाब से क्या रहा सोने का ताजा भाव
अगर आप देश के मेंटल मार्केट्स पर सोने का क्राउन रेट पता करने के लिए उत्सुक है, तो बिना देर करें सोना खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता की परख कर ले नहीं तो आपको बेवकूफ बनाकर ठग लिया जाएगा। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य होते हैं, लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं की जाती, जिसके चलते हमें गहने खरीदते समय जीएसटी शामिल होने की वजह से अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। जहां बुधवार कि सुबह IBJA के अनुसार 995 सोना 60,131 पर ट्रेड करता नजर आया, वही 916 सोने की कीमत 55,302 रुपए रही। इसके अतिरिक्त 750 फाइन सोने की कीमत भी 45,280 तय की गई, लेकिन 585 फाइन सोना गिरकर 35,318 पर पहुंच गया।
Read Also:-इन सेलेब्स ने Reality Show में आकर दर्शकों को बनाया बेवकूफ, पकड़ी गई चोरी तो होना पड़ा शर्मिंदा
जानिए देश के महानगरों में सोने का आज का रेट (Gold Price Today)
दिल्ली : 24 कैरेट शुद्धता वाला प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 61,070 वही 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट ₹56,000 है।
मुंबई : 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 60,920 वही 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 55,850 रहा।
कोलकाता : 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 60,920 रुपए वही 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 55,850 रहा।
चेन्नई : 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 52,285 वही 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 47,927 रहा।
जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है जिसका प्रयोग सोने के सिक्के और बार बनाने के लिए किया जाता है, वही 22 कैरेट सोने का प्रयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।
मिस्ड कॉल से पता करें सोने चांदी के रेट
आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का खुदरा मूल्य जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर पता कर सकते हैं। आपकी मिस्ड कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के माध्यम से रेट पता चल जाएंगे। इसके अतिरिक्त www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जारी कीमतें मालूम कर सकते हैं।
Read Also:-हॉट ड्रेसिंग सेन्स से सेंसेशन बनी Sofia Ansari, बेपर्दा जिस्म देखी पानी-पानी हुए लोग