Gold Man: गोल्ड का शौकीन हर कोई होता है। लोगों को सोना पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जो 100 या 200 ग्राम नहीं बल्कि 500 ग्राम सोना अपने शरीर पर पहनकर चलता है। यह शख्स बिहार का रहने वाला है। जिसका नाम प्रेम सिंह(prem Singh) हैं।
prem Singh करते है ठेकेदारी
बता दें कि बिहार के आरा की बिहीया थाना क्षेत्र के बासोपुर गांव का रहने वाला प्रेम सिंह अपने शरीर पर 500 ग्राम सोना पहन कर निकलता है। वह ठेकेदारी करके कमाई करते है और उन्हें सोने का शौक है। लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से बुलाते हैं।
3 करोड़ का सोना पहन कर निकलते है बिहार के prem Singh
प्रेम सिंह ने बताया कि वह करीब सोने के 24 से 25 आइटम पहनता है। जिसका वजन 5 किलो से भी ज्यादा है और बाजार में सोने की कीमत 3 करोड़ से ज्यादा है।
लूट छिनौती से नहीं डरते हैं prem Singh

प्रेम सिंह ने बताया कि वह कभी लूट और छिनौती से नहीं डरते हैं क्योंकि उनके साथ एक बार हो चुका है। प्रेम सिंह ने बताया कि उनसे बंदूक की नोक पर लूट की गई थी लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में सीएम नीतीश ने बिहार को जीरो से हीरो बना दिया है।
हनुमान के भक्त हैं prem Singh

प्रेम सिंह ने बताया कि वह हनुमान भक्त हैं और वह बजरंगबली का एक बड़ा सा लॉकेट भी पहनते हैं। वह जब भी रोड पर निकलते हैं तो 5 किलो सोना पहन कर निकलते हैं। उनके गले में 4 किलो और हाथ में आधा किलो सोना रहता है। उन्हें आभूषण पहनने में 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। प्रेम सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रहती है। वह प्रेम सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रहती है। उनके साथ कई राजनेताओं ने भी सेल्फी ली है। उन्हें राजनीतिक पार्टियों से कोई लेना-देना नहीं रहता है। इसलिए कि उनको सब लोग प्यार करते हैं।