बॉलीवुड में आज बिकनी पहनना आम हो गया है और बॉलीवुड में केवल वर्तमान में ही अभिनेत्रियां बिकनी नहीं पहनती बल्कि बिकनी का ट्रेंड 70 के दशक से ही शुरू हो गया था। 70 और 80 के दशक की कई अभिनेत्रियों ने ऑन स्क्रीन बिकनी पहन तहलका मचा दिया था जिसके बाद से बॉलीवुड में बिकनी ट्रेंड शुरू हो गया था। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों को जिन्होंने 70 और 80 के दशक में बिकनी पहनकर ऑनस्क्रीन तहलका मचाया।
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर पहली अभिनेत्री है जिन्होंने बॉलीवुड में बिकनी ट्रेंड शुरू किया था। शर्मिला ने फिल्मफेयर के कवर और एन इवनिंग इन पेरिस फिल्म के लिए बिकनी को पहना था जिसके बाद से कई अभिनेत्रियों ने इस ट्रेंड को फॉलो किया था।
नूतन
साल 1970 में आई फिल्म यादगार में 70 के दशक की बड़ी हीरोइन नूतन ने स्विम सूट पहन ऑनस्क्रीन पर्दे पर तहलका मचा दिया था।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म बॉबी में बिकनी पहनकर अपने बोल्ड अंदाज का परिचय दिया था।
मंदाकिनी
फिल्म राम तेरी गंगा मैली की अप्सरा और खूबसूरती की बला मंदाकिनी ने भी कई फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के चलते बिकनी को कैरी किया था।
मुमताज
अभिनेत्री मुमताज ने भी फिल्म अपराध में बिकिनी को कैरी किया था और इस फिल्म में उनके बिकनी कैरी करने से पर्दे पर तहलका मच गया था।
जीनत अमान
जीनत अमान अपने समय के बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी और जीनत अमान ने भी कई फिल्मों के लिए बिकनी को कैरी किया था और उनके इस बोल्ड लुक की हर जगह तारीफ होती थी। Also Read :उर्फी जावेद का ब्लैक बिकनी लुक देखकर आप भी हो जाएंगे उनकी खूबसूरती के दीवाने
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी सत्तर के दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए जानी जाती है और परवीन बॉबी ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में बिकनी को कैरी किया था। Also Read :काजोल ने पहनी सिर्फ एक बार बिकनी और उसके बाद कभी बिकनी को नहीं लगाया हाथ, जानिए क्यों