बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां की हर एक छोटी बड़ी बात सुर्खियों में रहती हैं। इंडस्ट्री के सभी एक्टर और एक्ट्रेस बहुत ही ज्यादा फेमस है और इसके चलते इनके बच्चे भी हमेशा लाइम लाइट पर रहते है। चलिए आज के इस पोस्ट में बात करेंगे ऐसी ही बॉलीवुड सेलेब्स की जिनके 2,4 बच्चे है…
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाह रुख और उनकी पत्नी गौरी खान को बॉलीवुड की आइडल कपल माना जाता है। शाह रुख और गौरी साल 1991 में शादी की थी। अपने परिवार को लेकर शाह रुख हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। शाह रुख और गौरी के 3 बच्चे है,–आर्यन,सुहाना और अबराम।
शाह रुख अपने परिवार से खूब प्यार करते है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था की, अगर उनको करियर और पत्नी के बीच चुनाव करना पड़े तो वे फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ गौरी को चुनना पसंद करेंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा 1969 में फ़िल्म साजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह कालीचरण, विश्वनाथ, दोस्ताना, शान, क्रांति, नसीब, और काला पत्थर जैसी फिल्में बॉलीवुड को दे चुके है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी की है। इन दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। बेटों का नाम लव और कुश है और बेटी सोनाक्षी सिन्हा है, जो की अब बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री है।
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने दो दो शादियां की है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर है जिनके साथ उनके दो बेटे और दो बेटियां है। यह 4 बच्चों के नाम, सनी, बॉबी, विजेता और अजेता है।
इसके अलावा वे अपनी दूसरी शादी बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी से की है। इस दूसरी शादी के दौरान उनके
दो बेटियां है जिनका नाम ईशा और आयशा है। आपको बता दे की धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को बॉलीवुड की no 1 जोड़ो माना जाता। दोनो ने साथ साथ कई फिल्मों में काम किया है।
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने अपनी पहली शादी ऐक्ट्स अमृता सिंह से को थी। जो कि इनसे 12 साल बड़ी है। इस शादी से उनके 2 बच्चे है एक बेटी सारा जो की अब बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बन चुकी है और एक बेटा है।
और इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर से रचाई है जो की उनसे 10 साल छोटी है। दूसरी शादी से उनके दो बच्चे हुए एक का नाम तैमूर अली खान और दूसरे का नाम जहांगीर अली खान हुई।
आमिर खान
आमिर खान की पहली पत्नी का नाम रीना है और उनके साथ साल 2002 में ही हो गया था। उनके दो बच्चे है जिनका नाम जुनैद और इरा है। रीना से तलाक के बाद साल 2005 में आमिर ने अपनी दूसरी शादी किरण राव से किया था जो आज भी कायम है। किरण राव के साथ शादी से आमिर को एक बेटा हुआ जिसका नाम आज़ाद राव खान है।
अनिल कपूर
अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही सुनीता से शादी कर ली थी।उन दोनो के कुल तीन बच्चे हैं, सोनम कपूर, रिया कपूर और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर।
संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अपने जीवन में कई बार पारिवारिक उतार चढ़ाव से गुजरना पड़ा है। उनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुआ था जिससे संजय की बेटी भी हुई थी, जिसका नाम है त्रिशाला दत्त है। पर साल 1996 में उनकी मौत हो गई।
ऋचा के मौत के बाद संजय ने साल 1998 में रिया के साथ दूसरी शादी रचाई । लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नही टिक पाई और साल 2005 में दोनो अलग हो गए। वर्तमान में संजय दत्त अपने तीन बच्चो के साथ तीसरी पत्नी मान्यता के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे है।