बॉलीवुड(Bollywood )के तमाम ऐसे सितारे हैं जो ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) को चाय भी नहीं बनाना आता। लेकिन कुछ ऐसे सितारे हैं जो बहुत अच्छी डिशेज बनाते हैं। आज मैं आपको ऐसे ही सितारों से रूबरू करवाएंगे।
Bollywood के किंग शाहरुख खान(Shahrukh Khan)
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। वह न सिर्फ अच्छे एक्टर बल्कि वह एक बेहतरीन शेफ भी हैं। किंग खान को किचन में रहना खाना बनाना अच्छा लगता है। वह अपने बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। किंग खान ने डेविड लेटरमैन के लिए भी खाना बनाया था।

अक्षय कुमार(Akshay Kumar)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को खाना बनाना बहुत पसंद है। वह अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना(Twinkle Khanna) के लिए खाना बनाते हैं। एक्टिंग से पहले अक्षय कुमार एक शेफ थे।

Bollywood एक्टर अभिषेक बच्चन(Abhishek Bacchan)
बच्चन परिवार का एकलौता वारिस अभिषेक बच्चन है। उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि अभिषेक बच्चन चिकन करी बहुत ही अच्छा बनाते हैं। जो बॉलीवुड के सितारों को बहुत पसंद आता है।

सैफ अली खान(Saif Ali Khan)
नवाब सैफ अली खान को खाना ना सिर्फ खाना बल्कि बनाना भी बहुत पसंद है। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सैफ अली खान बहुत अच्छा खाना बनाते हैं और उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी।

Bollywood एक्टर अजय देवगन(Ajay Devgn)
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ना सिर्फ अपने शानदार एक्टिंग बल्कि अपनी खुद की वजह से भी जाने जाते हैं। वह बहुत ही अच्छा खाना बनाते हैं। उनकी वाइफ काजोल ने बताया था कि जब भी वह कुछ बनाते हैं तो दरवाजा बंद कर देते हैं। वह मटन डिश बहुत ही अच्छे से बनाते हैं।

इमरान खान(Imran Khan)
जाने तू या जाने ना फिल्म से अपनी पहचान वाला बनाने वाले इमरान खान को खाना बनाना बहुत पसंद है।

चिरंजीवी(Chiranjeevi)

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी खाना बनाने में एक्सपर्ट है ।उन्होंने अपने दोस्त नागार्जुन के लिए स्वादिष्ट खाना बनाया था।
मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora)

मलाइका अरोड़ा को खाना बनाना बहुत पसंद है और वह अर्जुन कपूर के लिए टेस्टी डिश बनाती हैं।
ये भी पढ़ें-हॉट ड्रेसिंग सेन्स से सेंसेशन बनी Sofia Ansari, बेपर्दा जिस्म देखी पानी-पानी हुए लोग