फेमस एक्ट्रेस और मॉडल रिचा चड्ढा अक्सर ही अपने फैंस का दिल जीत लेती है उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है उनके चाहने वाले दुनिया भर में है जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं और इस बार उनके एक ब्लैक बोल्ड लुक ने उनके फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर अली फजल के साथ उनकी शादी की खबरे वायरल हो रही है वो दोनो अक्टूबर में शादी करने वाले हैं और उनका प्रीवेडिंग सितंबर से स्टार्ट होने वाला है। जिसके साथ ही उनके वेडिंग प्लांस की खबरे अपडेट होती रहती हैं । वे दोनो दिल्ली में शादी करने वाले हैं। हाल फिलहाल उनके शादी के मेन्यू और उनकी शादी में होने वाली डेकोरिटेशन की खबरे सामने आई हैं।
उनकी शादी में होगा यह खास मेन्यू:
कुछ खबरों और हिंदुस्तान टाइम्स के अकॉर्डिंग उनकी शादी दिल्ली में होने वाली है। जिसमे कई तरीके के खास और मशहूर आइटम्स होंगे। जिसमे राजौरी गार्डन के फेमस छोले भटूरे , नटराज की मशहूर चाट और चटोरी गली के खास राम लड्डू महमानों को खिलाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार रिचा चड्डा की दिल्ली की सारी पसंदीदा चीजों को शादी में परोसा जाएगा।
हट के होगी उनकी शादी के फंक्शंस की डेकोरेशन:
रिचा चड्ढा और अली फजल को प्रकृति से बेहद लगाव है जिसके कारण उनकी कॉकटेल पार्टी और संगीत की सजावट प्रकृति से संबंधित और हरे भरे रंगो से की जाएगी। इसी को ध्यान मे रखते हुए उनकी शादी की डेकोरेशन जूट ,लकड़ी और फूलों से होगी। Also Read :मुंबई में किराए पर रहते हैं बॉलीवुड के टॉप 6 सेलेब्स…जानिए कितना हैं एक साल का किराया
खास होंगे रिचा के गहने:
रिचा चढ्ढा के फंक्शन के गहने बीकानेर के 175 साल पुराने और प्रसिद्ध खजांची ज्वेलर परिवार तैयार कर रहा है । ये घराना अपनी विरासत कारीगरी के लिए जाना जाता है। खबरों के अनुसार उनकी शादी के फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे और उनका रिसेप्शन दिल्ली मुंबई दोनो जगह होगा। Also Read :अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी हुई पक्की… इस दिन लेंगे साथ फेरे