मानसून का सीजन लगभग सभी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। बॉलीवुड फिल्मों में भी इस सीजन का अच्छे से इस्तेमाल किया जाता है। बरसते पानी के नीचे बहुत सारी फिल्म अभिनेत्री अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती हैं। 90 के दशक में कई फिल्मों में रिमझिम बारिश के नीचे रोमांस दिखाया गया है। इस लिस्ट में बहुत सारी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।
रवीना टंडन
रवीना टंडन और अक्षय कुमार का गाना टिप टिप बरसा पानी आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने ने 90 के दशक में थिएटर में भूचाल मचा दिया था।
कैटरीना कैफ
रवीना टंडन का वही गाना निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ के साथ दोहराया है। इस गाने में अदाकारा रवीना टंडन की कातिलाना अदाओं ने एक बार इंटरनेट को हिला दिया था।
श्रीदेवी
मिस्टर इंडिया फिल्म का गाना काटे नहीं कटते दिन यह रात बारिश में भीगते हुए श्रीदेवी ने धमाकेदार डांस किया था। यह गाना उस वक्त ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और आमिर खान का बेहद रोमांटिक गाना बारिश में भीगते हुए फिल्माया गया था। उस समय सिनेमा घर में बैठे लोग हिल गए थे।
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म ताल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बारिश में डांस किया था। जिसमें अदाकारा की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।
सुष्मिता सेन
फिल्म मैने प्यार क्यों किया में सुष्मिता सेन ने जबरदस्त बारिश में डांस किया था। इस गाने में अदाकारा के बोल्ड अंदाज में कहर मचाया था।
श्रद्धा कपूर
फिल्म आशिकी 2 में एक सेंसेशनल किसिंग सीन सीक्वेंस दिया गया था जो काफी पॉपुलर हुआ था। Also Read :बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की प्राइवेट फोटोस हुई लीक
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म अग्निपथ में एक रोमांटिक सॉन्ग रितिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा ने दिया था। इस गाने ने सिनेमाघरों में फैंस की सांसे रोक दी थी। Also Read :नीरज चोपड़ा के लिए हो रही है पुरस्कारों की बारिश, भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को दिए गए है नकद पुरस्कारों की पूरी सूची