यह बात सच है कि इस साल बॉलीवुड की फिल्में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है, लेकिन कई जोड़ियां हिट हो गई है और इन जोड़ियों के बीच जीवनभर का रिश्ता जुड़ गया है। साल 2022 में कई बॉलीवुड सितारों शादी की है और साल भर बॉलीवुड की यह हाईप्रोफाइल शादियां सुर्खियों में बनी रही है। वही एक जोड़ी ऐसी भी है जिन्होंने इसी साल शादी की और इसी साल में मां बाप भी बन गए और आज हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साल 2022 में शादी की है तो चलिए जानते है.
आलिया और रणबीर
कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने एक-दूसरे से शादी 14 अप्रैल साल 2022 में की है। उस समय इनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इनकी शादी में कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। इसके बाद यह नवंबर के महीने में एक बेटी के माता-पिता भी बन गए।
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बिजनेस मैन सूरज नाम्बियार के साथ शादी की है। इन्होने 27 जनवरी को डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। ये दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। इन दोनों की शादी पहले साउथ इंडियन और फिर बंगाली रीति रिवाज से पूरी हुयी।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर एक एक्टर और डायरेक्टर है। इन्होंने शिवानी दांडेकर के साथ शादी की जिसके साथ यह काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इनकी शादी 19 फरवरी को क्रिश्चन रीति-रिवाजों के साथ हुयी थी। इनकी शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुयी।
नयनतारा और विग्नेश शिवन
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा में साल 2022 में 19 जून को निर्देशक विग्नेश शिवन से शादी की है। इन दोनों की शादी काफी समय तक सुर्खियों में रही थी।
ऋचा चड्ढा और अली फजल
ऋचा चड्डा और अली फजल का रिलेशनशिप फिल्म “फुकरे” से स्टार्ट हुआ था और इस साल उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली है। 6 अक्टूबर को शादी करने के बाद इन्होंने 7 अक्टूबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा था।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
विक्रांत मैसी लोगो के बीच वेब सीरीज और फिल्मों में इनकी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस है। इन्होंने 18 फरवरी साल 2022 में शीतल ठाकुर से शादी की है। हालांकि इनकी शादी की खबर जानकर इनके फैंस हैरान रह गये थे। Also Read :ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी, इतने करोड़ में सजी थी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा
पलक मुच्छल और मिथुन
सिंगर पलक मुच्छल ने इसी साल 6 नवंबर को म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन से शादी की है। दोनों की जोड़ी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुयी थी। Also Read :हंसिका मोटवानी ने सोहेल संग लिए सात फेरे, वायरल हुई शादी की एल्बम