MET GALA 2023 फैशन इवेंट में प्रत्येक साल हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होते हैं। इस इवेंट का आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्टयूम इंस्टीट्यूट न्यूयॉर्क में किया जाता है। प्रत्येक साल के जैसे इस साल भी रेड कार्पेट पर कई सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आए इसके साथ ही इस MET GALA इवेंट में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आई, वही अपने पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई।

अजीबो गरीब लुक में नजर आए सितारे
MET GALA फैशन इवेंट में प्रत्येक वर्ष अलग अलग फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपना जलवा बिखेरने के लिए शामिल होते हैं। इस फैशन इवेंट का आयोजन 1 मई को किया गया, जिसमें कई सितारों ने बेहतरीन आउटफिट्स और अपने अजीबोगरीब लुक्स से फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। आइए जानते हैं कि इवेंट के दौरान कौन क्या पहनकर शामिल हुआ।
DOJA CAT

MET GALA 2023 के दौरान मशहूर सिंगर और रैपर Doja Cat एकदम अलग अंदाज में नजर आए। इस इवेंट के दौरान रेड कार्पेट पर वह बिल्ली वाले लुक में जलवा बिखेरते दिखाई दिए। उन्होंने व्हाइट सिल्वर कलर के गाउन के साथ कैट वाला मेकअप किया था, जिसके चलते वह पूरी तरह से बिल्ली लुक में नजर आ रहे थे। उन्हें अपने इस लुक के चलते ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा
LIL NAS X

अमेरिकी रैपर गायक और गीतकार Lil Nas X MET GALA इवेंट के दौरान स्पार्कली बॉडी पेंट और एक embellished फेस मास्क पहनकर जलवा बिखेरते नजर आए। उन्होंने अपने पूरे शरीर को सिल्वर कलर के क्रिस्टल से ढका हुआ था, जिसका सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा मजाक बनाया जा रहा है।
JARED LETO

MET GALA 2023 में Jared Leto ने एक फनी कैट कॉस्टयूम पहनकर शिरकत की, इसके साथ ही अपने इस फनी कैट कॉस्टयूम से उन्होंने रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा।
RIHANNA

हॉलीवुड सिंगर Rihanna प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने अजीबोगरीब आउटफिट्स से महफिल लुटते नजर आए। वह इस मेगा इवेंट के दौरान ड्रैमेटिक White Maison Valentino Gown पहनकर महफिल में जलवा बिखेरते नजर आए।
Read Also:-DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो बने ईशांत शर्मा, हार्दिक पांड्या का अर्द्धशतक गया बेकार
JENELLE MONAE

MET GALA 2023 इवेंट के दौरान Jenelle Monae शीयर कोन शेप्ड ड्रेस पहनकर शामिल हुई और अपने इस अजीबोगरीब आउटफिट्स से जमकर महफिल लूटी।
ALTON MASON

MET GALA 2023 इवेंट के दौरान Alton Mason ब्राइडल लेस कोर्सेट आउटफिट्स में नजर आए। वह अपने इस आश्चर्यचकित कर देने वाले लुक से जमकर महफिल लूटते नजर आए।
RACHEL BROSNAHAN

Rachel Brosnahan इस MET GALA 2023 इवेंट के दौरान अपर बॉडी पर पूरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस और बॉटम के लिए ब्लैक स्कर्ट का आउटफिट्स पहनकर जलवा बिखेरते नजर आई।
AMANDA SEYFRIED

Amanda Seyfried MET GALA 2023 इवेंट के दौरान स्ट्रिंग्स के गुच्छे से बनी ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते नजर आई।
Read Also:-LSG vs RCB: लखनऊ में हुए कोहली-गंभीर विवाद में हुई यूपी पुलिस की एंट्री, जानें किसने बुलाई पुलिस