बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल से हो चुकी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की आउटफिट से लेकर पूरे समारोह की शानो-शौकत पर काफी चर्चाएं हो रही है लेकिन सबकी नजर अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी की चमकदार और शानदार घड़ी पर जा रही है जिसकी कीमत काफी महंगी बताई जा रही है।
इतनी महंगी गाड़ी पहन बेटी अथिया शेट्टी की शादी में शामिल हुए सुनील शेट्टी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का सभी को बेसब्री से इंतजार था और जब इस जोड़े ने शादी रचाई तो इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल की गई जिसके साथ ही यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीरों में से एक भी जाने गई। अथिया शेट्टी ने अब तक शादी समारोह से लेकर संगीता मेहंदी की फोटोस को भी अपने फैंस के साथ साझा किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
शादी में अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने एकदम रॉयल लुक में लूंगी तथा कुर्ते को कैरी किया था। सुनील शेट्टी के इस रॉयल लुक के अलावा उनके फैंस का ध्यान उनके हाथ पर बंधी घड़ी पर भी गया। सुनील शेट्टी ने अपने हाथ पर बंधी महंगी घड़ी के बारे में जानकारी देते हुए एक कोलाज शेयर किया था। यह घड़ी Hublot ब्रांड की है और इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है। ALSO READ:पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार पहुंची केएल राहुल, देखें फोटो
इस घड़ी को 18 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है इसलिए है इसलिए खास एवं महंगी बताई जा रही है। इस घड़ी की रिटेल कीमत 27 लाख रुपए है। सुनील शेट्टी अपने रॉयल लुक के साथ शानदार घड़ी पहन शादी की तस्वीरों में काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे थे।