कोरियोग्राफर गीता ने अपने इशारों पर कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे करीना कपूर, करिश्मा कपूर, माधुरी, सलमान, शाहरुख, अक्षय आदि को नचाया है। गीता 14 साल की उम्र से ही अपने डांस करियर में आगे बढ़ रही थी और उन्होंने डांस की दुनिया के 2 बड़ी हस्तियों सरोज खान और फराह खान से डांस की प्रेरणा लेकर अपने करियर को आगे बढ़ाया और उन्होंने अपने करियर में कई मुकाम हासिल किया आज वह डांस इंडिया डांस रियलिटी शो की एक मुख्य जज है और इसके अलावा कई इवेंट में जज के रूप में देखी जा सकती है।
गीता ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है और उन्होंने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, तेरे नाल लव हो गया और अशोका आदि में कलाकारों को डांस सिखाया है। गीता अब 44 साल की हो गई हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है और हाल ही में सोशल मीडिया पर गीता की एक युवा लड़की के साथ फोटो वायरल हो रही है जिसे गीता के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Also Read :जाने आखिर 44 की उमर में किसे डेट कर रही है ‘गीता मां’…
यह युवा लड़का कोई और नहीं बल्कि मॉडल एक्टर कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव खजवी है। राजीव ने गीता के साथ अपनी एक सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की है जिसे लोग देख गीता मैम के राजीव के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। कई बार टीवी शो और डांस इवेंट में गीता और राजीव को साथ देखा गया है |
लेकिन जब डीआईडी के सेट पर उनसे इस बारे में सवाल किया जाता है तो वह इस सवाल को हमेशा टाल देती है और जब यही सवाल राजीव से किया जाता है तो वह सब इतना कहते हैं कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि गीता और राजीव के इस रिश्ते को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Also Read :जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर