आंखें शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों को भी स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से खानपान पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। यह समस्या ना केवल बड़े और बुजुर्गों में हो रही है,बल्कि बच्चों में भी यह समस्या देखी जा रही है। छोटी उम्र में ही उन्हें चश्मे की जरूरत पड़ रही है। नजर कमजोर होने के वैसे तो कई कारण है, लेकिन इसका एक बड़ा कारण शरीर में पोषण की कमी होना है। क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार, आंखों को स्वस्थ रखने में कुछ विटामिन्स और मिनरल्स बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
1. विटामिन ए:- यह विटामिन आंखों के बाहरी हिस्से को सुरक्षित रखती है। हरी पत्तेदार सब्जियों, कद्दू, गाजर आदि में यह विटामिन पाया जाता है।
2. विटामिन बी:- दूध, दूध से बने उत्पाद, नट्स, ड्राई फ्रूट्स,मीट, दाल, बींस में विटामिन बी6 और बी12 भरपूर मात्रा में पाई जाती है,जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
3. विटामिन सी:- विटामिन सी आंखों के लिए कॉलेजन प्रोटीन के संरक्षण में मदद करता है। आंवला,नींबू, संतरा,मौसमी, अमरुद, कालीमिर्च, ब्रोकोली और केला विटामिन का बेहतरीन स्रोत है।
4. विटामिन ई:- यह विटामिन एक एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करता है। यह आंखों के सेल्स फ्री- रेडिकल्स और हानिकारक कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। Also Read :दीप सिद्धू के निधन के बाद गर्लफ्रेंड रीना ने नम आँखों से किया रुला देने वाला पोस्ट…
5. थायमीन :- यह मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मदद करता है और आंखों को इस गंभीर बीमारी से बचाने में भी सहयोग करता है। मांस, मछली आदि में इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है।
6. राइबोफ्लेविन: – यह भी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करता है। ओट्स,दूध, दही, मीट और साबुत अनाज में इसकी प्रचुर मात्रा होती है। Also Read :धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद छलके कोहली के आंसू, नम आँखों से कहीं ये बात