बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में अपना 66वां जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में कुछ दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों को स्पॉट किया गया, जिनमें जैकी श्रॉफ से लेकर, फराह खान, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर कुणाल रावल और पूरी कपूर परिवार शामिल थे। ये बर्थडे पार्टी अनिल कपूर के घर पर ऑर्गनाइज की गयी थी। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हुए हैं।
अनिल कपूर भले ही 66 साल के हो गये हों, लेकिन आज भी फिटनेस और गुड लुक्स के मामलों में नयी जनरेशन के एक्टर्स से कम नहीं दिखते। साल 1979 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म हमारे तुम्हारे से अपने करियर की शुरूआत करने वाले अनिल कपूर 100 से ज्यादा फिल्मों में कमाल का अभिनय कर चुके हैं। उन्हें की फिल्मों के लिये सैंकड़ों अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है।
बता दें कि अनिल कपूर ना केवल अपने फिल्मी करियर और सफलता के लिये फेमस रहे हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में घटी कुछ घटनाएं भी कई बार खबरों की सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अनिल कपूर फिल्मों में रोमांटिक अंदाज के लिये तो जाने ही जाते थे, साथ ही निजी जिंदगी में भी उनके आस-पास हसिनाओं का जमावड़ा लगा रहता था।
अनिल कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, वो भी सिर्फ शादी से पहले नहीं, बल्कि शादी के बाद भी। अनिल कपूर ने 1984 में अभिनेत्री सुनिता को अपनी जीवन संगिनी के रूप में चुना, लेकिन शादी के बाद भी कई बार एक्टर का नाम कुछ अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में खटास भी आ गयी थी।
खबरों की मानें तो शादी के फिल्मों की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर का नाम किमी काटकर, शिल्पा शिरोडकर और माधूरी दिक्षित के साथ जुड़ा। इन अभिनेत्रीओ के साथ अनिल कपूर ने फिल्मों की शूटिंग की और कई बोल्ड सीन भी दिये, जिससे की इन अभिनेत्रियों के साथ अनिल कपूर के अफेयर की खबरें फैलने लगी। Also Read :मिलिए अनिल कपूर के हमशक्ल से… फोटो देखकर नहीं पहचान पाएंगे असली-नकली
खुद अनिल कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इन बातों का खुलासा किया था। इससे उनकी पत्नी काफी परेशान हो गयी थी और अपनी शादी को बचाने का अथक प्रयास करने लगी। अंततः उन्हें इन मुश्किलों से निजात मिल गयी और अनिल कपूर परिवार के साथ समय बिताने लगे। Also Read :अनिल कपूर की ‘Mr India’ में दिखाई दिए 3 बच्चें आज बन चुके हैं सुपरस्टार, आपने पहचाना?