दोस्तों आप सभी ने डबल डेटिंग का नाम बखूबी सुना होगा लेकिन इसकी हकीकत क्या है शायद इसके बारें में आप न जानते हो। यह सुनने में जितना अच्छा है असल जिंदगी में उतना ही ख़राब। हम इसे देते तो प्यार का नाम है लेकिन यह बहुत ही खतरनाक है। डबल डेटिंग का मतलब एक साथ दो लोगों को घूमना होता है। अब कोई लड़की चाहे तो एक साथ 2 लड़कों को डेट कर सकती है या फिर कोई लड़का किसी लड़की हो।
यह उन दोनों पर निर्भर करता है। अक्सर लोग इसे भी प्यार का नाम देते है। इस तरह के रिलेशनशिप में न सिर्फ आप अपना समय बर्बाद करते हैं, बल्कि आप इसके कारण आने वाले जीवन में सही फैसले लेने में भी सफल नहीं हो पाते हैं। साथ ही रिलेशनशिप के मामले में भी आप दूसरों से पीछे रह जाते हैं और अपने लिए सही पार्टनर नहीं ढूंढ पाते। यह डबल डेटिंग किसी को इतना नुकशान भी पहुँचता है कि कभी – कभी लोग इसके चक्कर में गलत कदम भी उठा लेते है। आज हम आपको इस डबल डेटनिंग से होने वाले कुछ नुकशान के बारें में बतानें जा रहें है।
इमोशनल ड्रामा के दीखते है असर
अक्सर इस डबल डेटिंग में हम सभी देखते है कि पार्टनर एक दूसरे से खूब इमोशनल ड्रामा करते है। यह इसलिए खतरनाक है कि अगर इसके बारें में पार्टनर जान जाये तो इसके खामियाजा के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। इसलिए हमें हमेशा डबल डेटिंग से दूर रहना चाहिए। Also Read :राघव जुयाल को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
कन्फुज रहना
इसमें पार्टनर एक दूसरे से कन्फुज रहते है उनको समझ में नहीं आता की हमने कौन सी बात किस्से की है और उसका असर क्या हो सकता है। इसलिए दोनों लोगों में लड़ाई होना शुरू हो जाती है। बाद में यह रिश्ता बीच में ही टूट जाता है , इसलिए हमें अपने रिश्ते को चलाने के लिए हमेशा इससे दूर रहने की जरुरत है। Also Read :टीम इंडिया के इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सारा अली खान? वायरल हो रहा हैं विडियो