पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व भर में अपना काफी नाम कमा चुके हैं इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के सफलतम कप्तान हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद फिलहाल है धोनी यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए यूएई पहुंच चुके हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा भी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले साक्षी सिंह ने एक फोटो पोस्ट किया जिसके बाद यह फोटो काफी वायरल हो गई।
फोटो को शेयर कर याद किया 11 साल पुराना हनीमून
गौरतलब है कि कोरोनावायरस के कारण है आईपीएल 2021 को बीच में ही रोक दिया गया था इसके बाद अब बचे हुए मैच यूएई में करवाए जाएंगे। आईपीएल के लिए काफी खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं इनमें से एक हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनके साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा भी यूएई पहुंच चुके हैं। खाली में साक्षी सिंह ने इंटरनेट पर एक फोटो अपलोड की जिसके साथ बेहतरीन टैग लाइन भी दी। साक्षी ने एक होटल के कमरे की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 11 साल बाद भी यह वैसा ही है।
2010 में हुई थी एम एस धोनी और साक्षी सिंह की शादी
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह के साथ 2010 में शादी की थी हाल ही में उनकी शादी को 11 वर्ष पूरे हुए हैं इसी मौके पर दोनों यूएई में उपस्थित हैं और यहां साक्षी सिंह ने एक फोटो पोस्ट किए जिसमें आगे चेहरा छुपाते हुए इमोजी भी लगाई है और साथ में लिखा है कि 11 साल बाद भी यह कमरा। इससे साफ जाहिर होता है कि जब दोनों की शादी हुई उस समय धोनी और साक्षी इसी होटल के इसी कमरे में रहे थे जो उनका हनीमून ट्रिप था।
धोनी-की-पत्नी-साक्षी-को-
धोनी की बायोग्राफी पर बन चुकी है फिल्म
भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम धोनी द अनटोल्ड स्टोरी था। इसमें धोनी का किरदार है सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और यह फिल्म हिट साबित हुई थी गौरतलब है कि कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। यह मामला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। जिसमें काफी बॉलीवुड हस्तियों का हाथ होने की खबरें भी सामने आई थी।