भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं उनका कुछ दिन पहले जन्मदिन था। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी एक रोचक कहानी बताने जा रहे हैं। यह कहानी के ऐसे शख्स की है जो महेंद्र सिंह धोनी के संघर्ष के दिनों में उनके साथ थे।
बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी जब अपने संघर्ष के दिनों में राज्य खेल मैदान में खेलने आते थे तब वह अक्सर चना खाया करते थे। उनको यह चना वही बाहर महिंद्र ठेला लगाते थे वह खिलाते थे। एक बार न्यूज़ में एक खबर छपी थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने चना खा कर ठेले वाले के पैसे नहीं चुकाया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी रांची खेल मैदान में गए और ठेले वाले को ₹35000 दिए।
पहले वाले ने बताया कि जब महेंद्र सिंह धोनी छोटे थे तो वह खेल मैदान में खेलने आया करते थे। इसी दौरान है अक्सर मेरे ठेले पर आकर चना खाया करते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने धोनी को बहुत बार चना खिलाया है। जब ठेले वाले से पैसे की बात पूछी गई कि क्या आपको धोनी ने चना खा कर पैसे नहीं दिए तो ठेले वाले ने हंसकर जवाब दिया कि नहीं नहीं ऐसा नहीं है वह कभी उधार में मेरे से चना नहीं खाते थे। उन्होंने हर बार मुझे मेरा पैसा दिया है।
आगे बात करते हुए कहा कि इस खबर के छपने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इस मैदान में आए थे और वह 35 हजार रुपए मेरे को देने लग गए थे उसके बाद मैंने मना कर दिया कि मेरा कोई पैसा बकाया नहीं है मुझे यह पैसे नहीं चाहिए। लेकिन धोनी कहां मानने वाले थे वह चुपके से मेरे ठेले पर यह पैसे रख कर चले गए। मैदान के बाहर भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह मुझसे ज्यादा बात नहीं कर पाए और पैसे रख कर चले गए।