बॉलीवुड की स्टार दीपिका पादुकोण एक बेहद उम्दा हीरोइन है और इनके लाखों फैन्स हैं। दीपिका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की टॉप फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपने खूबसूरत और बोल्ड एक्टिंग स्किल्स से फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका ने खुद की एक अलग पहचान बनाई है। दीपिका पादुकोण बहुत ही मेहनती अदाकारा हैं। हर एक्टिंग प्रोजेक्ट को वह काफी संजीदगी और डेडिकेशन से करती हैं।
सोशल मीडिया पर भी दीपिका की फैन फॉलोविंग की लिस्ट अनगिनत है। सोशल मीडिया पर दीपिका अपने फैन्स के साथ पोस्ट और तस्वीरें शेयर कर जुड़े रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया जो उन्हें काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके बचपन की कुछ तस्वीरें हैं। वीडियो के अंदर उनके बचपन का शैतानी मिजाज देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में दीपिका शैतानी अंदाज में नज़र आ रहीं है। तस्वीरों में वह कभी साइकिलिंग करते हुए, कभी विनिंग मेडल के साथ, टेबल के निचे छुपे हुए और बच्चों की ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए हैं। इन सभी अवतारों में वह काफी क्यूट और हेल्थी बेबी दिख रही हैं।
Also Read :दीपिका पादुकोण की 10 बोल्ड फोटोज देख कर आप हो जाएंगे उनके दीवाने
View this post on Instagram
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो चुका है। इसे लाखों लोगों ने देखा है और लाइक किया है। काम में व्यस्त होने के बावजुद दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया से ज्यादा दूर नहीं रहती है। उन्होंने कुछ दिन पहले भी अपने पति रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था जो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।
दीपिका पादुकोण अपने काम को ले कर कभी कोम्प्रोमाईज़ नहीं करती हैं। वह जल्द ही अपनी आने फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ पर्दे पर नज़र आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख़ खान व जोन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म ‘पठान’ में दिखेंगी। यही नहीं, फिल्म ’83’ भी उनकी लिस्ट में है। दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ फिल्म में पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। उन्होंने और भी कयी फिल्म साइन की हैं।
Also Read :इस वजह से दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से की शादी… एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह