रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं और इसकी वजह है उनका लेटेस्ट फोटोशूट दरअसल रणवीर सिंह ने हाल ही में एक न्यूड फोटोशूट करवाया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस फोटोशूट पर रणवीर सिंह के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज रिएक्ट कर चुके हैं जिनमें मसाबा गुप्ता, प्रियंका चोपड़ा, रिया कपूर और सोनम कपूर शामिल है। अब हाल ही में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर रिएक्ट किया है।
खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह की इस फोटोशूट के दौरान दीपिका पादुकोण भी मौजूद थी। दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह का यह कांसेप्ट काफी पसंद आया था और हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के इस कांसेप्ट में भी साथ दिया। दीपिका पादुकोण को जब यह पता चला कि इस बार सब कुछ अलग तरीके से होने वाला है तो वह पीछे नहीं हटी और उन्होंने ही रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट में साथ दिया। Also Read :दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद रणवीर सिंह बन गए थे घर जमाई
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने ही रणवीर सिंह के इस फोटोशूट की तस्वीरें पहले देखी। इसके अलावा रणवीर सिंह ने इस फोटोशूट के लिए अपने विजन को एकदम क्लियर रखा हुआ था और उन्हें फोटोशूट करवाते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या असहजता महसूस नहीं हुई। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वह आने वाले समय में जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे जिसमें उनके विपरीत आलिया भट्ट को कास्ट किया गया है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। Also Read :रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नया घर नहीं है किसी 5 स्टार होटल से कम