लोगों के घरों मे हंसी व ठहाके लाने वाला लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सबसे अनोखी किरदार दया बेन काफी लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल कई महीनों महीले दया बेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी ने अपने बच्चे की डिलावरी से पहले छुट्टी ली थी, जिसके बाद से शो में वे नजर नहीं आयी। लंबे अर्से से ऑउनके फैंस शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि दया बेन के बिना तो शो की रौनक ही नहीं बची।
इस बीच दया बेन यानी दिशा वकानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है, जो उनके फैंस को निराश कर सकती है। मिली खबर के अनुसार दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करने वाली हैं। वे अब शो में दया बेन का किरदार नहीं निभाएंगी। दिशा वकानी शो में भले ही वापसी ना करें, लेकिन शो में दया बेन तो जरूर नजर आयेंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होगा, तो हम आपको बताते हैं। दरअसल दया बेन का रोल अब दिशा वकानी की बजाय कोई और एक्ट्रेस निभाने वाली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब दया बेन का किरदार काजल पिसल निभाने वाली हैं। बता दें कि शो के मेकर्स लंबे समय से दया बेन के रोल के लिये किसी एक्ट्रेस को तलाश रहे थे, लेकिन उनकी तलाश पूरी ही नहीं हो पारी थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि काजल पिसल को इस रोल के लिये फाइनल कर लिया गया है। Also Read :तारक मेहता शो में हुई नट्टू काका की एंट्री… दयाबेन पर भी आया बड़ा अपडेट
View this post on Instagram
हालांकि, इस संबंध में अब तक ना तो एक्ट्रेस काजल पिसल और ना ही शो मैनेजमेंट की तरफ से कोई बयान आया है। कयास यही लगाये जा रहे हैं कि काजल पिसल जल्द ही शो में दया बेन के रूप में एंट्री करने वाली हैं। Also Read :28 जुलाई के एपिसोड में हो सकती है दयाबेन की वापसी? जाने क्या खास है इस तारीख में