आज फ्रेंडशिप डे है और पूरे देश में हर कोई अपने दोस्तों के साथ ये दिन मनाने में व्यस्त है। कहते हैं दोस्ती का रिश्ता काफी सच्चा होता है। जो बातें हम अपने परिवार वालों से शेयर नहीं कर पाते वो हम अपने दोस्तों से शेयर करते हैं, क्योंकि दोस्त कभी हमें जज नहीं करते। बॉलीवुड सितारे भी आज फ्रेंडशिप डे मना रहे हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड सेलेब्रिटिज के बच्चों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी दोस्ती काफी गहरी है। अक्सर ये स्टार किड्स अपनी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस का पूरी पूरा स्नेह मिलता है।
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान
इन दिनों जिन स्टार किड्स की फ्रेंडशिप ज्यादा ट्रेंडिंग है, वो हैं बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। ये दोनों एक दूसरे की बेस्टीज़ हैं। हाल ही में दोनों को करण जोहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी एक साथ देखा गया था। यहां भी इनकी बॉन्डिंग नजर आयी थी।
आरव कुमार और इब्राहीम
इस लिस्ट में पक्के दोस्तों की दूसरी जोड़ी का नाम है आरव कुमार और इब्राहिम। आरव बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे हैं और इब्राहिम सैफ अली खान के बेटे। ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और इन्हें की बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है।
अहान पांडे और आलिया एफ
चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। इनके फैंस भी इनकी दोस्ती देख काफी खुश होते हैं। ये दोनों अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिन्हें फैंस का बेहद प्यार मिलता है।
सुहाना खान और शनाया कपूर
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया खान भी एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों अक्सर कई जगहों पर एक साथ ही जाती हैं।
आराध्या बच्चन और अबराम खान
बिगबी अमिताभ बच्च्न की पोती और शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान की भी आपम में काफी बनती है। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
अंजलि धवन और खुशी कपूर
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की रिलेटीव अंजलि धवन और स्वर्गीय श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। इनकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर अक्सर छांयी रहती हैं।
अनन्या पांडे और आर्यन खान
हाल ही में बॉलीवुड में आयी चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक दूसरे के काफी अच्छे फ्रेंड्स हैं। Also Read :पीरियड्स को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं ये बॉलीवुड ये टॉप अभिनेत्रियाँ
तैमूर अली खान और लक्ष्य कपूर
करीना कपूर के बेटे तैमूर और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी एक दूसरे की कंपनी काफी एन्ज्वॉय करते हैं। एक बार तैमूर को लक्ष्य के बर्थडे पर देखा गया था, जहां दोनों एक दूसरे के साथ काफी मजे कर रहे थे।
अलाविया जाफरी और नव्या नवेली नंदा
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी आपस में अच्छी फ्रेंडशिप शेयर करते हैं। इन दोनों की तस्वीरें भी अक्सर साथ में देखने को मिलती है। Also Read :सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं बल्कि इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ भी काम कर चुके हैं कोहली