बॉलीवुड में आए दिन कुछ न कुछ तस्वीरें वायरल होती रहती है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। पहले के जमाने में ये बहुत मुश्किल हुआ करता था। लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में फैंस को अपने पसंदीदा स्टार्स के निजी जिंदगी की हर खबर रहती है। क्युकी अक्सर किसी न किसी स्टार्स से जुड़ी हुई खबरें वायरल होती रहती है।आमिर खान की बेटी आयरा ने बनवाया स्पेशल टैटू, जानें क्या है इसका अर्थ
बीते दिनों में सोशल मीडिया पर एक अभिनेत्री की चाइल्डहुड फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। जिसमें वह पढ़ाई करते हुए रो रही है और बेहद ही क्यूट भी लग रही है। बता दे जिस अभिनेत्री की बचपन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह वर्तमान समय में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद ही जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। और इनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा शेख से शादी? इंटरनेट वायरल हो रही हैं शादी की फोटो
जिस अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है वो अभी काफी सुर्खियों में है। क्युकी उनका नाम बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता के साथ अफेयर के जोड़ा जा रहा है। लेकिन सामने आई इस तस्वीर को देखने के बाद किस अभिनेत्री को पहचान पाना इनके फैंस के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और वही इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री को पहचानने की कोशिश भी कर रहे है। हम आपको बता दें इन दिनों इंटरनेट पर जिस अभिनेत्री फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री फातिमा सना शेख की है।
जी हां इस तस्वीर में फातिमा सना शेख अपने बचपन के दिनों में अपनी मां के साथ पढ़ाई करते हुए नजर आ रही है और वही रोते हुए फातिमा सना शेख बेहद ही क्यूट दिखाई दे रही है। अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है।
दरअसल आमिर खान का उनकी पत्नी किरण राव से तलाक के बाद अभिनेत्री फातिमा सना शेख का नाम आमिर खान के साथ जुड़ रहा है। और दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां इन अफवाहों को और तेज कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फातिमा को ही आमिर खान के दूसरे तलाक की वजह बताई जा रही है। और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले है।
क्या आमिर खान ने कर ली फातिमा शेख से शादी? इंटरनेट वायरल हो रही हैं शादी की फोटो
आमिर खान की सुपर डुपर हिट फिल्म दंगल में अभिनेत्री फातिमा ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी फातिमा सना शेख और आमिर खान की जोड़ी एक साथ खूब जमी थी और इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी। बात करें फातिमा सना शेख के वर्कफ्रंट की तो फातिमा जल्द ही फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक ‘सैम बहादुर’ में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दमदार केदार में नजर आने वाली हैं।