इस साल की शुरुआत होते ही कई रोचक खबरें देखने को मिल रही है जिसमें सितारों की लव लाइफ की खबरें भी शामिल है। 2023 की शुरुआत होते ही इन सितारों की लव लाइफ ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी हैं। चलिए बताते हैं उन सभी सितारों की लव लाइफ से जुड़ी खास खबर को जो साल की शुरुआत होते ही सामने आई हैं।
क्या तमन्ना भाटिया विजय वर्मा को कर रही है डेट?
इसमे सबसे पहला नाम तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का है ।बता दे कि साल की शुरुआत होते ही दोनों की डेट करने की खबर सामने आई है। दोनों एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करते भी नजर आएं और साथ ही दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने एक साथ नए साल की शुरुआत की है। इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि रश्मिका और विजय ने मालदीव से एक ही लोकेशन पर अपनी फोटो शेयर की है।
तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा
तृप्ति डिमरी अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं और यह खबर खुद एक्ट्रेस ने कंफर्म किया है।
तारा सुतारिया और आदर जैन ने किया अपना रिश्ता खत्म
बता दे कि आदर जैन ने तारा सुतारिया के साथ ब्रेकअप कर लिया है।यह दोनों 2 साल से रिश्ते में थे।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़ियां
जाह्नवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कई जगहों पर देखी गई हैं इसीलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वापस से रिश्ते में आ गए हैं।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक साथ लंदन में न्यू ईयर मनाया है। पहले भी यह खबर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन बीच में खबर आई थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है अब लगता है वह वापस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं । Also Read : बेटे अबराम की इस आदत से बेहद परेशान हैं गौरी खान, ‘कहीं आर्यन खान की तरह…..
नोरा फतेही और आर्यन खान
आर्यन खान का नाम नोरा फतेही से जोड़ा जा रहा है। एक फैन ने एक ही जगह इन दोनों के साथ फोटोज क्लिक करवाई है इसीलिए यह खबर फैली है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। Also Read : आर्यन खान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू.. पिता शाहरुख़ खान ने दिया मजेदार रिएक्शन