Chanakya niti : आचार्य चाणक्य सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में से एक थे। वह एक ऐसे ज्ञानी थे, जिन्होंने अपनी नीतियों के चलते चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बना दिया था। ऐसे संबंध जो मनुष्यों को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं आचार्य चाणक्य ने उन सभी संबंधों का विस्तार से अध्ययन किया है। इन संबंधों में एक संबंध आता है, पति पत्नी का रिश्ता। आचार्य चाणक्य का मानना है, कि अगर पति-पत्नी अपना सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, तो उन्हें हमेशा अपने जीवन को खुशहाल बनाने का भरपूर प्रयास करना चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक एक पत्नी को पति का ऐसा कौन सा अंग है जिसे रात में पकड़ने से घर में धनधान्य की वर्षा होने लगती है, और पूरा घर खुशियों से भर जाता है।
विश्वास और प्रेम
किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत से रिश्ते होते हैं, उनमें से एक रिश्ता पति पत्नी का भी होता है जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यही वह रिश्ता है जो आपस में दो परिवारों को एक साथ जोड़ कर रखता है। किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उस रिश्ते में विश्वास और प्रेम का होना आवश्यक है। अगर किन्ही कारणों के चलते पति पत्नी के बीच विश्वास की कमी आ जाती है तो उनके रिश्ते में धीरे-धीरे दरार पड़ना शुरू हो जाती है।
एक दूसरे से बातें छुपाना
वैसे तो हर पति पत्नी अपने सभी सुख दुख और सभी प्रकार की बातें एक दूसरे के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि जब पति पत्नी के बीच ऐसी कुछ बातें होती हैं, जिन्हें वह चाहकर भी अपने जीवन साथी के सामने प्रकट नहीं होने देते और यही बातें आगे चलकर उनके रिश्ते टूटने का बड़ा कारण बन जाती है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को हमेशा खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं, तो उसमें कभी भी विश्वास की कमी ना आने दे और अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को मत छुपाए।
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसी चार बातें बताएंगे जो प्रत्येक स्त्री अपने पति से हमेशा के लिए छुपाती है।
अतीत की यादें
प्रत्येक स्त्री के जीवन में उसके अतीत की कुछ ऐसी यादें होती हैं, जिन्हें वह चाह कर भी कभी भूल नहीं पाती और हमेशा के लिए उन्हें अपने दिल में ही दबा कर रख लेती हैं। इसका मुख्य कारण यह भी है कि अपनी पुरानी यादों को याद करके वह अपने आज को बर्बाद नहीं करना चाहती।
अपनी बीमारी छुपाना
इसके साथ-साथ बहुत सी महिलाएं अपनी बीमारी भी अपने पतियों के सामने प्रकट नहीं होने देती है। महिलाओं का जीवन बहुत सी कठिनाइयों से भरा होता है। महिलाएं मासिक धर्म जैसी पीड़ा और ना जाने और कई ऐसे दर्द अकेले चुप चाप सहते रहती हैं। उनका मानना है कि उनकी बीमारी को लेकर उनके पति परेशान ना हो, वह तनाव मुक्त रहें।
सीक्रेट लव क्रश
हर इंसान को प्यार की जरूरत होती है। हमें जहां से थोड़ा सा भी प्यार मिलता है, हम वहां चुंबक की तरह खिंचे चले जाते हैं। वैसे तो प्यार में किसी भी प्रकार की कोई बुराई नहीं होती, लेकिन भारतीय समाज में शादी के बाद किसी दूसरे व्यक्ति से इस प्रकार का लव क्रश रखना सही नहीं है। कोई भी महिला अपने पति के सामने अपने सिकरेट क्रश के बारे में प्रकट नहीं होने देती, क्योंकि उसके मन में हमेशा डर बना रहता है, कि कहीं उसके और उसके पति के बीच में दूरियां ना आ जाए।
पैसे छुपाना
चौथा कारण है पैसे छुपाना दोस्तों हर पत्नी अपने पति से कुछ ना कुछ पैसे छुपा कर अवश्य रखती है। इनमें से बहुत सी पत्नियां तो ऐसी होती है, जो अपने पतियों की जेब से पैसे निकाल कर छुपाती हैं। उनके पीछे पत्नियों का उद्देश्य होता है कि भविष्य में आने वाली मुश्किलों के प्रति खुद को वह पहले से तैयार रखें, ताकि किसी भी बुरी परिस्थिति में उन्हें किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े।
पति के इस अंग को अवश्य छुए
दोस्तों अब आइए जानते हैं कि पति के शरीर का ऐसा कौन सा अंग है, जिसे एक पत्नी को अवश्य छूना चाहिए, जिससे उसके घर में धन धान्य की वर्षा होने लगती है और वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशी बनी रहती है।
भारतीय परंपरा के मुताबिक हमेशा हमें अपने घर में बड़े – बुजुर्गों, संत- महात्मा, के पैर छूने चाहिए। भारतवर्ष में पैर छूने की परंपरा बहुत ही लंबे समय से चली आ रही है। जिसके पीछे कई कारण भी मौजूद हैं। शास्त्रों के मुताबिक बड़े लोगों के पैर छूने से हमारे पुण्य कर्मों में बढ़ोतरी होती है, इसके साथ-साथ उनका आशीर्वाद अगर हमें मिल जाता है इस तो हमारे सभी दुर्भाग्य भी दूर हो जाते हैं और हमारे मन को अपार शांति मिलती है
लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ हर स्त्री को अपने पति के पैर अवश्य छूने चाहिए। आजकल तो लोगों को इस बात में तनिक भी विश्वास नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि जो स्त्री सुबह उठकर सबसे पहले अपने पति के पैर छूती हैं, और शाम को जब पति दफ्तर से घर वापस आए तब भी उसके चरणों को स्पर्श करती है, तो इससे पति-पत्नी के बीच अपार प्रेम बढ़ता है। कहा जाता है कि पति के पैर छूना यानी पति के प्रति समर्पण करना। ऐसा करने से घर में खुशहाली और लक्ष्मी के साथ शांति और प्रेम बना रहता है।
Read Also:-शॉर्ट्स पहनकर मंदिर जाने वाली लड़की पर भड़की Kangana Ranaut, दे डाली ये नसीहत